
AAP विधायक गुरप्रीत गोगी के सिर में कैसे लगी गोली? घरवालों ने पुलिस को बताई पूरी कहानी, बोले- ये एक्सीडेंटल फायर
AajTak
पंजाब में लुधियाना वेस्ट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की आकस्मिक मौत के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. दरअसल, आप विधायक गोगी को शुक्रवार की देर रात 11:30 बजे अपने घर पर लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली लग गई. इससे उनकी मौत हो गई. पुलिस और परिजनों का कहना है कि यह एक एक्सीडेंटल फायर (दुर्घटनावश गोली चलने) की वजह से हुआ है.
पंजाब में लुधियाना वेस्ट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की शुक्रवार की रात एक दुखद घटना में मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि यह हादसा लाइसेंसी पिस्टल की सफाई के दौरान हुआ. अचानक गोली चली और विधायक के सिर में लग गई. इसके बाद गंभीर अवस्था में उन्हें डीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. परिवार और पुलिस के अनुसार, यह एक एक्सीडेंटल फायर था. गोगी की मौत से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है.
जानकारी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि गुरप्रीत गोगी अपने कमरे में अकेले थे और पिस्टल की सफाई कर रहे थे. इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो उनके सिर में लगी. इसके बाद परिजनों ने देखा तो तुरंत उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. लुधियाना डीसीपी जसकरन सिंह तेजा ने कहा कि परिवार के घर में मौजूद लोगों ने बताया है कि आप विधायक गुरप्रीत गोगी के खुद के ही एक्सीडेंटल फायर से सिर में गोली लगने से मौत हो गई. अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. उनके शव को डीएमसी अस्पताल में रखवा दिया गया है.
यह भी पढ़ें: पिता ने रात में सुनी गोली चलने की आवाज, सुबह कमरे में मिली खून से लथपथ बेटे की लाश, फिर...
गुरप्रीत गोगी ने साल 2022 में कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा था. उन्होंने लुधियाना वेस्ट सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दो बार के विधायक भारत भूषण आशु को हराया था. उनके निधन से पार्टी और समर्थकों को बड़ा झटका लगा है.
हालांकि परिवार और पुलिस इसे हादसा बता रहे हैं, लेकिन इस मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. सवाल है कि क्या वाकई यह एक्सीडेंटल फायर था या किसी प्रकार की चूक हुई? क्या गोगी की लाइसेंसी पिस्टल सही स्थिति में थी? क्या यह घटना पिस्टल की सफाई करते समय हुई या कोई और वजह है?

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










