
AAP में शामिल हुईं एक्ट्रेस संभावना सेठ, बोलीं- राजनीति में आने का सोचा नहीं था
AajTak
दिल्ली में AAP कार्यालय में व्लॉगर संभावना सेठ और मध्य प्रदेश की बीजेपी नेता ऊषा कॉल ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है. दोनों नेताओं को AAP की सदस्यता दिलाई गई और स्वागत किया गया. संभावना सेठ ने कहा कि मैं 12 साल पहले भी संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल से बात हुई थी.
रियलिटी टीवी स्टार और व्लॉगर संभावना सेठ ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है. संभावना सेठ फिल्मों में काम कर चुकी हैं और बिग बॉस में प्रतियोगी रही हैं. दिल्ली में AAP दफ्तर में संभावना की पार्टी की सदस्यता दिलाई गई और स्वागत किया गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में संदीप पाठक ने कहा कि पूरे देश में आम आदमी पार्टी का विस्तार हो रहा है. संभावना सेठ और ऊषा कॉल के ज्वाइन करने से हमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और अन्य जगहों पर भी मजबूती मिलेगी और अरविंद केजरीवाल जी के विजन को देशभर ले जाने में मदद मिलेगी.
संभावना सेठ ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी डांस से अलग राजनीति में आऊंगी. ये मेरे नेचर में था लेकिन सोचा नहीं था. मैं कुछ अच्छा करना चाह रही हूं. मैं अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए भी लोगों से कनेक्ट और मदद करने की कोशिश करती हूं. चाहे डिप्रेशन की बात हो या कोविड के दौरान की परेशानी.
संभावना ने कहा कि मैं 12 साल पहले भी संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल से बात हुई थी. मुझे बताने की जरूरत नहीं है कि आम आदमी पार्टी कितना अच्छा काम कर रही है. फ्री बोलना आसान है लेकिन करना मुश्किल. मित्रों यहां आई हूं तो कुछ अच्छा ही करूंगी.
मध्य प्रदेश से भाजपा नेता ऊषा कॉल ने भी आम आदमी पार्टी ज्वाइन की. मध्य प्रदेश में नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा पार्षद ऊषा कॉल ने कहा कि मैं आदिवासी क्षेत्र से आती हूं. शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र के कामों को बढ़ावा देना चाहती हूं.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






