
AAP ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप- छवि चमकाने के विदेश एक्सपोर्ट कर दीं वैक्सीन
AajTak
AAP प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा है, 'मोदी सरकार ने अपनी छवि चमकाने के लिए वैक्सीन एक्सपोर्ट कर दीं. भारत 135 करोड़ की बड़ी आबादी वाला देश है और जिस दर से टीकाकरण चल रहा है, उस दर से अगले 15 साल में टीकाकरण पूरा हो पाएगा. 70% की आबादी का टीकाकरण करने में भारत सरकार को 10 साल लगेंगे.'
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने वैक्सीन निर्यात को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. आप प्रवक्ता ने कहा 'वैक्सीन एक्सपोर्ट करने की बजाय, उससे पाबंदियां हटनी चाहिए. सभी को वैक्सीन लगनी चाहिए'. AAP प्रवक्ता राघव चड्ढा ने आगे कहा 'मोदी सरकार ने वैक्सीन की 64.5 मिलियन डोज़ अलग-अलग देशों में एक्सपोर्ट की हैं. प्रधानमंत्री अपने देश के लोगों की जान बचाना ज़रूरी नही समझते हैं. पीएम मोदी ने छवि चमकाने के लिए वैक्सीन एक्सपोर्ट कर दीं. भारत 135 करोड़ की बड़ी आबादी वाला देश है और जिस दर से टीकाकरण चल रहा है, उस दर से अगले 15 साल में टीकाकरण पूरा हो पाएगा. 70% की आबादी का टीकाकरण करने में भारत सरकार को 10 साल लगेंगे. राघव चड्डा ने आगे कहा 'मोदी सरकार के लिए टीकाकरण का राष्ट्रवाद कहाँ गया? कई ऐसे विकसित देश हैं जहां भारत सरकार वैक्सीन एक्सपोर्ट करने जा रही है. आने वाले दिनों में मोदी सरकार 45 मिलियन डोज़ पाकिस्तान को एक्सपोर्ट करने जा रही है. मोदी सरकार ने एक रिकॉर्ड बनाया है कि भारत में जितनी वैक्सीन नही लगी, उससे ज्यादा वैक्सीन अन्य देशों में एक्सपोर्ट कर दी गई.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










