
AAP ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, कहा- राजेंद्र नगर के पार्कों में फैला ड्रग्स का आतंक
AajTak
दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नारायण गांव के कई पार्कों में ड्रग्स के लिए इस्तेमाल की जा रही इंजेक्शन की खाली शीशियां मिलने का मामला सामने आया है. आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि यह समस्या प्रधानमंत्री आवास से महज 5 से 7 किलोमीटर की दूरी पर हो रही है और बीजेपी सरकार इस ओर कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रही है.
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के कई पार्कों में इंजेक्शन की खाली शीशियां मिल रही हैं जिनका इस्तेमाल ड्रग्स लेने के लिए किया गया है. AAP ने इसे लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि सरकार नशे की समस्या पर गंभीर कदम नहीं उठा रही है.
राजेंद्र नगर विधानसभा का मामला
AAP नेता दुर्गेश पाठक ने आरोप लगाया है कि राजेंद्र नगर विधानसभा के नारायण गांव के तमाम पार्कों में इंजेक्शन मिल रहे हैं जिनका इस्तेमाल ड्रग्स लेने के लिए किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पूरे राजेंद्र नगर में नशे का आतंक फैला हुआ है लेकिन बीजेपी सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है.
'प्रधानमंत्री आवास से महज 5 से 7 किमी की दूरी'
दुर्गेश पाठक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये आरोप लगाए. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में एक वीडियो भी दिखाया जिसमें इंजेक्शन की खाली शीशियां और इस्तेमाल की जा चुकीं सिरिंज का ढेर नजर आ रहा है. उन्होंने कहा कि यह सबकुछ प्रधानमंत्री आवास से महज 5 से 7 किमी की दूरी पर हो रहा है.
'इसी वार्ड में रहते हैं बीजेपी के विधायक'

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









