
AAP नेता संजय सिंह के घर कालिख पोती, सांसद ने कहा- मेरी हत्या कर दो, लेकिन मंदिर का चंदा चोरी नहीं करने दूंगा
ABP News
आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह के घर पर हमला हुआ है. यहां अज्ञात लोगों ने उनके घर पर कालिख पोत दी है. इस घटना के बाद संजय सिंह ने ट्वीट करके बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि चाहे मेरी हत्या भी हो जाए, लेकिन मैं मंदिर का चंदा चोरी नहीं करने दूंगा.
नई दिल्ली: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर जमीन घोटाले का आरोप लगाने वाले आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह के घर पर हमला हुआ है. यहां अज्ञात लोगों ने उनके घर पर कालिख पोत दी है. इस घटना के बाद संजय सिंह ने ट्वीट करके बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि चाहे मेरी हत्या भी हो जाए, लेकिन मैं मंदिर का चंदा चोरी नहीं करने दूंगा. चाहे मेरी हत्या करवा दो, लेकिन चंदा चोरी करोगे तो हजार बार बोलूंगा- संजय सिंहMore Related News













