
'AAP को याद कर रहे लोग', केजरीवाल ने दिल्ली के बाढ़ राहत शिविरों में लगाया बदइंतजामी का आरोप
AajTak
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और केंद्र की भाजपा सरकारों अपील की कि राहत व्यवस्था को राजनीति से ऊपर रखकर देखें, क्योंकि यह मानवीय संकट है, और इसमें देरी का मतलब है जनता को और तकलीफ देना है.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ प्रभावित इलाकों और राहत शिविरों का दौरा किया. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार बाढ़ राहत शिविरों में समय पर खाद्य सामग्री पहुंचाने और टेंट लगाने में विफल हो रही है.
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक फ्लड रिलीफ कैम्प में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि यदि केंद्र सरकार भूकंप प्रभावित अफगानिस्तान को राहत सामग्री भेज सकती है, तो दिल्ली के बाढ़ पीड़ितों को भी समय पर मदद मिलनी चाहिए. उन्होंने रेखा गुप्ता सरकार से बाढ़ पीड़ितों को पर्याप्त राहत सामग्री उपलब्ध कराने का आग्रह किया.
केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, 'मैं देख सकता हूं कि लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्हें समय पर खाना नहीं मिल रहा है. हर जगह मच्छर हैं. बारिश हो रही है, लेकिन टेंट कल ही लगाए गए हैं. यह एक प्राकृतिक आपदा है. हम सरकार से लोगों को सुविधाएं प्रदान करने का आग्रह करते हैं. पर्याप्त व्यवस्था करना सरकार की जिम्मेदारी है.'
दिल्ली के Relief Camps में रह रहे लोगों से मिले AAP के राष्ट्रीय संयोजक @ArvindKejriwal जी🙏 "दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं और तमाम इलाकों में पानी भर गया है। लोग अपने घरों को छोड़कर रिलीफ कैंप में रहने को मजबूर हैं। इन रिलीफ कैंपों में भी तमाम परेशानियां हैं, खाने और… pic.twitter.com/Q1XkMIesN0
बाढ़ राहत शिविरों में है बदइंतजामी: केजरीवाल
पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पूरी दिल्ली जलभराव की समस्या से जूझ रही है. उन्होंने कहा, 'नालियों की सफाई समय पर नहीं हुई. कई इलाकों में सीवर बैकफ्लो है और कई जगहों पर पीने का पानी नहीं है. मैं सरकार से लोगों को सुविधाएं प्रदान करने का आग्रह करता हूं. जिन इलाकों में पहले राहत शिविरों में समय पर टेंट लगते थे, मच्छरदानी, खाना, पीने का पानी और डॉक्टरों की व्यवस्था रहती थी, आज उन्हीं शिविरों में बदइंतजामी और लापरवाही साफ देखी जा सकती है.'

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








