
'AAP के मंत्री सत्येंद्र जैन को दी 10 करोड़ रुपये की प्रोटेक्शन मनी', सुकेश चंद्रशेखर का दावा
AajTak
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया है कि उसने आप नेता सत्येंद्र जैन 10 करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी के तौर पर दिए हैं. सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से एलजी वीके सक्सेना को पत्र लिखकर जैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया है कि उसने आप नेता सत्येंद्र जैन 10 करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी के तौर पर दिए हैं. सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से एलजी वीके सक्सेना को पत्र लिखकर जैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सुकेश ने इस मामले में एलजी से जांच कराने की मांग की है.
सुकेश ने अपने पत्र में लिखा, सत्येंद्र जैन ने मुझे लगातार पैसे देने के लिए मजबूर किया. दबाव के चलते 2-3 महीनों के अंतराल में 10 करोड़ की राशि मुझसे वसूल की गई. सुकेश ने दावा किया कि पूरा पैसा कोलकाता में सत्येंद्र जैन के करीबी चतुर्वेदी द्वारा लिया गया. इस तरह से मैंने सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपए का भुगतान किया.
मुझे जेल डीजी और प्रशासन द्वारा धमकाया गया- सुकेश सुकेश ने कहा कि सत्येंद्र जैन पिछले 7 महीने से तिहाड़ जेल में बंद हैं. उन्होंने मुझे डीजी जेल और जेल प्रशासन द्वारा धमकाया. मुझसे हाईकोर्ट में दायर शिकायत को वापस लेने के लिए कहा गया. मुझे परेशान किया गया और धमकी दी गई.
सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि मुझे 2017 में गिरफ्तार किया गया था. मैं तिहाड़ जेल में बंद था. सत्येंद्र जैन उस वक्त जेल मंत्री थे. वे कई बार जेल आए और मुझसे कहा कि मैं जांच एजेंसी के सामने आप को दिए चंदे के बारे में जानकारी न दूं.
एलजी को लिखे पत्र में चंद्रशेखर ने कहा, 2019 में सत्येंद्र जैन फिर जेल में आए. उस वक्त उनके साथ उनके सचिव और दोस्त सुशील थे. सत्येंद्र जैन ने मुझसे हर महीने 2 करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी के तौर पर मांगे. ताकि मैं जेल में सुरक्षित रह सकूं और मुझे जेल में बेसिक सुविधाएं मिल सकें.
आप को 50 करोड़ से ज्यादा चंदा दिया- सुकेश सुकेश ने दावा किया है कि वह सत्येंद्र जैन को 2015 से जानता है. उसने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी ने उससे दावा किया था कि उसे दक्षिण भारत में अहम पद दिया जाएगा, ऐसे में उसने पार्टी को 50 करोड़ से ज्यादा चंदा दिया. इतना ही नहीं सुकेश ने मुताबिक, पार्टी ने उसे राज्यसभा में भेजने में मदद का भी भरोसा दिया था.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










