
'AAP के मंत्री-विधायक पानी की कालाबाजारी में शामिल', दिल्ली BJP चीफ वीरेंद्र सचदेवा का आरोप
AajTak
दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मंत्री और विधायक पानी की चोरी और कालाबाजारी करवाते हैं. इंद्रपुरी के बुध विहार में 35 हजार रुपये लेकर पानी के अवैध कनेक्शन दिए गए हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











