
aajtak.in की रिपोर्टर मृदुलिका झा सहित इंडिया टुडे ग्रुप के चार पत्रकारों को रामनाथ गोयनका अवॉर्ड
AajTak
रामनाथ गोयनका अवॉर्ड जीतने वाली अपनी स्टोरी 'रियल लाइफ के डंकी' में मृदुलिका झा ने बताया था कि कैसे हरियाणा के युवा कनाडा अथवा अमेरिका जाने के लिए जान का बाजी लगाने और अपनी पूरी जमा-पूंजी लुटाने को तैयार बैठे रहते हैं. इनमें से कइयों को जान चली गई तो कई पकड़कर वापस भी भेज दिए गए.
देश के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता पुरस्कारों में शामिल रामनाथ गोयनका अवॉर्ड्स का ऐलान हो चुका है और इस बार भी इंडिया टुडे ग्रुप ने यहां अपना परचम लहराया है. aajtak.in की विशेष संवाददाता मृदुलिका झा को साल 2023 में उनकी स्टोरी के लिए हिन्दी कैटेगरी के रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवॉर्ड से नवाजा गया है. यह अवॉर्ड 'डंकी रूट' के जरिए अमेरिका जाने की चाह रखने वाले हरियाणा और पंजाब के युवाओं पर की गई ग्राउंड रिपोर्ट के लिए दिया गया है. उनकी ये अवॉर्ड विनिंग स्टोरी यहां पढ़ें.
रियल लाइफ के 'डंकी' की कहानी
अपनी स्टोरी रियल लाइफ के डंकी में मृदुलिका ने बताया था कि कैसे हरियाणा के युवा कनाडा अथवा अमेरिका जाने के लिए जान का बाजी लगाने और अपनी पूरी जमा-पूंजी लुटाने को तैयार बैठे रहते हैं. इनमें से कइयों को जान चली गई तो कई पकड़कर वापस भी भेज दिए गए लेकिन विदेश जाने की ये सनक कम होने का नाम नहीं ले रही.
मृदुलिका झा के अलावा आजतक न्यूज चैनल के डिप्टी एडिटर आशुतोष मिश्रा को एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म: पॉलिटिक्स एंड गवर्नमेंट (टीवी और ब्रॉडकास्ट) की कैटेगरी में अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. उन्हें ये अवॉर्ड मणिपुर हिंसा के दौरान उनके द्वारा की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स के लिए दिया गया है. आशुतोष मिश्रा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
जोशीमठ पर स्टोरी को अवॉर्ड

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







