
Aajtak Health Summit 2025: ओवर वेट या ओबेसिटी...? क्या दवा से घटता है वजन? डॉक्टर के टिप्स और मरीजों के अनुभव से समझें
AajTak
Aajtak Health Summit 2025 के मंच पर मैक्स हेल्थकेयर के एंडोक्राइनोलॉजी हेड डॉ अमरीश मित्तल, नोवा नॉर्डिस्क इंडिया के एमडी विक्रांत श्रोत्रिया और मरीजों डॉ संदीप कॉलरा व सोनाली ने अपने अनुभव साझा किए. यहां चर्चा हुई कि कैसे मोटापे, डायबिटीज और नई दवाओं (GLP-1) को लेकर लोगों की समझ बदलनी चाहिए.
Aajtak Health Summit 2025: भारत में अब भी कई लोग ये समझ नहीं पाते कि वे ओबीज हैं या सिर्फ मोटे. अक्सर लोग कहते हैं कि अरे ये तो खाने-पीने वाले घर के हैं, ठीक हैं. बच्चों में भी यही कहा जाता है, बड़ों में भी. लेकिन डॉ अमरीश मित्तल कहते हैं कि खास तौर पर भारतीयों के लिए इस पर ध्यान देना जरूरी है. आजतक हेल्थ समिट में मैक्स हेल्थ केयर के एंडोक्रोनोलॉजी विभाग के हेड डॉ अंबरीश मित्तल, नोवा नॉरडिस्क इंडिया के एमडी विक्रांत श्रोत्रिया के टिप्स के साथ डॉ संदीप कॉलरा के अनुभवों से लोगों ने मोटापे और उसकी दवाओं के बारे में जाना.
कैसे पता करें कि आप ओबीज हैं?
डॉ मित्तल के अनुसार भारत में मोटापे के लिए बॉडी मास इंडेक्स (BMI) का इस्तेमाल किया जाता है. BMI हाइट और वेट के अनुपात से निकाला जाता है.उन्होंने बताया कि BMI अगर 23-25 है तो ये भारतीयों में ओवरवेट है. वहीं अगर ये BMI 25 से ऊपर है तो ओबीज में आएंगे. उन्होंने बताया कि सिर्फ बाहर से दिखने वाला फैट ही महत्वपूर्ण नहीं है. हमारे शरीर में जो फैट ऑर्गन्स के चारों ओर होता है जैसे लिवर, हार्ट के आसपास उसे विसरल फैट कहते हैं. यही अंदरूनी फैट कई बीमारियों की वजह बनता है. इंडियन साउथ एशियन में ये फैट ज्यादा होता है, इसलिए कम BMI पर भी मेटाबॉलिक इफेक्ट्स शुरू हो जाते हैं.
क्या है GLP-1 ड्रग, कैसे काम करती है और किसके लिए जरूरी?
डॉ अमरीश मित्तल का कहना है कि क्लिनिक में हर दूसरा इंसान जो GLP-1 मांगता है, उसे वास्तव में इसकी जरूरत नहीं होती और हर दूसरा इंसान जिसे सच में चाहिए होता है, वो इसे लेने में घबराता है. GLP-1 असल में हमारे शरीर का नेचुरल हॉर्मोन है. GLP-1 ड्रग्स इस हॉर्मोन की नकल करते हैं इसलिए इन्हें लाइट ड्रग्स भी कहा जाता है.
इनके दो मुख्य काम शरीर में इंसुलिन बनाने में मदद करना और ब्रेन में जाकर खाने की संतुष्टि का सिग्नल देना है. यानी खाने के बाद हम खुद-ब-खुद संतुष्ट महसूस करते हैं, इसके पीछे GLP-1 ही वजह है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










