
Aaj Tak News Menu 20 June: बिहार और ओडिशा के दौरे पर पीएम मोदी, इजरायल-ईरान में तेज हुआ संघर्ष
AajTak
ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष जारी है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है किवो जंग में सीधे शामिल होने या ना होने के बारे में फैसले 2 हफ्तों के अंदर लेंगे. पीएम मोदी आज बिहार और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे जहां वह योजनाओं का शुभारंभ करेंगे.
गुड मॉर्निंग! आज 20 जून है. आज ही के दिन 1877 को ह्यू कॉसार्ट बेकर जूनियर ने कनाडा के हैमिल्टन में पहला वाणिज्यिक टेलीफोन एक्सचेंज शुरू किया था, जिससे वैश्विक संचार की दुनिया में क्रांति आ गई. इसी साल अलेक्जेंडर ग्राहम बेल के आविष्कार से प्रेरित होकर, बेकर ने अपने दोस्तों को शतरंज खेलने के लिए चार टेलीफोन किराए पर दिए थे, जो इस सेवा के विस्तार की शुरुआत बनी. आज जब विश्व में फिर से टकराव की आवाजें गूंज रही है, 'आज तक' उम्मीद करता है कि ईरान और इजरायल बातचीत का रुख अपनाएं. तो आइए जानते हैं कि आज के न्यूज मैन्यू में क्या-क्या है?
ईरान-इजरायल जंग का आठवां दिन: मिसाइलें, धमाके और वैश्विक चिंता- इजरायल के रक्षा मंत्री इसराइल कात्ज़ ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई को “जंग का लक्ष्य” बताया है.वहीं चार इजरायली ठिकानों पर ईरानी मिसाइलें गिरीं, जिनमें बेर्शेबा का सोरोका अस्पताल भी शामिल है. 240 से ज्यादा लोग घायल हुए. इसके जवाब में इजरायल ने ईरान के अराक हेवी वॉटर रिएक्टर को निशाना बनाया.
डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल सैन्य हस्तक्षेप पर रोक लगाई है लेकिन दावा किया है कि “खामेनेई कहां हैं, यह हमें मालूम है.” खामेनेई ने अमेरिका को चेताया कि हस्तक्षेप से “अपूरणीय परिणाम” होंगे. शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और यूरोपीय संघ मंत्रियों की आपात बैठक प्रस्तावित है.
प्रधानमंत्री का व्यस्त दौरा : पीएम मोदी 20 जून को बिहार और ओडिशा दौरे पर रहेंगे और 21 जून को विशाखापत्तनम में योग दिवस में शिरकत करेंगे. पीएम मोदी आज सीवान (बिहार) में दोपहर 12 बजे विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. भुवनेश्वर (ओडिशा) में 4:15 बजे राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम और 18,600 करोड़ की योजनाएं लॉन्च होंगी.
लीड्स में पहला टेस्ट मैच: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून (शुक्रवार) से लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है. इस मुकाबले में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, वहीं बेन स्टोक्स के कंधों पर इंग्लिश टीम की जिम्मेदारी रहने वाली है.
कश्मीर से 500 छात्र ईरान से बचाए गए, ‘ऑपरेशन सिंधु’ जारी: ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच भारत ने 600 भारतीय छात्रों को निकालकर माशहद पहुंचाया है, जिनमें 500 से अधिक कश्मीर के छात्र हैं. अगली फ्लाइट शुक्रवार को दिल्ली पहुंचेगी. यूपी से इजरायल में काम करने गए युवाओं की सुरक्षा को लेकर परिवार चिंतित हैं. कई परिवार सरकार से अपनों को वापस लाने की अपील कर रहे हैं.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








