
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 31 मार्च 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ बिल को लेकर कहा कि कुछ दल और संगठन लोगों को गुमराह कर रहे हैं. कुछ भी बोलने से पहले बिल को पढ़ें और फिर तर्क दें. मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को हटाने की कुछ दक्षिणपंथी संगठनों की मांग के बीच, वरिष्ठ आरएसएस नेता सुरेश 'भैयाजी' जोशी ने सोमवार को कहा कि इस विषय को अनावश्यक रूप से उठाया जा रहा है.
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ बिल को लेकर कहा कि कुछ दल और संगठन लोगों को गुमराह कर रहे हैं. कुछ भी बोलने से पहले बिल को पढ़ें और फिर तर्क दें. मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को हटाने की कुछ दक्षिणपंथी संगठनों की मांग के बीच, वरिष्ठ आरएसएस नेता सुरेश 'भैयाजी' जोशी ने सोमवार को कहा कि इस विषय को अनावश्यक रूप से उठाया जा रहा है. ग्रेटर नोएडा में सोमवार को ईकोटेक-3 इलाके में स्थित एक कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के जानी क्षेत्र में सोमवार को दो गुटों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दिल्ली पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 548 ग्राम हेरोइन बरामद की है. जब्त की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.5 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है. पढ़िए सोमवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
'लोगों को गुमराह कर रहीं कुछ पार्टियां, झूठ मत फैलाइए, आइए चर्चा करिए', वक्फ बिल को लेकर बोले किरेन रिजिजू
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ बिल को लेकर कहा कि कुछ दल और संगठन लोगों को गुमराह कर रहे हैं. कुछ भी बोलने से पहले बिल को पढ़ें और फिर तर्क दें. झूठ बोलकर समाज को गुमराह ना करें. उन्होंने बताया कि बिल को लाने की तैयारी पूरी कर ली गई है.
'छत्रपति शिवाजी ने ही बनवाई थी अफजल खान की कब्र', औरंगजेब विवाद पर बोले RSS नेता भैयाजी जोशी
मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को हटाने की कुछ दक्षिणपंथी संगठनों की मांग के बीच, वरिष्ठ आरएसएस नेता सुरेश 'भैयाजी' जोशी ने सोमवार को कहा कि इस विषय को अनावश्यक रूप से उठाया जा रहा है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता ने नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा, 'जिनकी श्रद्धा है वो उस कब्र पर जाएंगे.'
ग्रेटर नोएडा में कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










