
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 29 जनवरी 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान पर्व से पहले मची भगदड़ में 10 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है. आज मौनी अमावस्या के कारण संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बढ़ गई है. वहीं, महाकुंभ में भगदड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक घंटे के भीतर दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की.
महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान पर्व से पहले मची भगदड़ में 10 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है. आज मौनी अमावस्या के कारण संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बढ़ गई है. वहीं, महाकुंभ में भगदड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक घंटे के भीतर दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की. पढ़ें, बुधवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...
1) Maha Kumbh stampede: प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़, 10 की मौत, अमृत स्नान फिर शुरू करने का अखाड़ा परिषद ने किया ऐलान
महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान पर्व से पहले मची भगदड़ में 10 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है. आज मौनी अमावस्या के कारण संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बढ़ गई है.
2) महाकुंभ भगदड़: एक घंटे के अंदर PM मोदी ने दो बार की CM योगी से बात, राहत-बचाव पर लिया अपडेट
महाकुंभ में संगमस्थली पर देर रात भगदड़ मचने से अब तक 10 लोगों की मौत की आशंका है जबकि कई लोग घायल हुए है. कहा जा रहा है कि संगम नोज पर अफवाह के चलते भगदड़ हुई. इस हादसे के बाद सभी 13 अखाड़ों का अमृत स्नान रद्द कर दिया गया है. महाकुंभ में भगदड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक घंटे के भीतर दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की.
3) 'अफवाहों पर ध्यान न दें, जो जिस घाट पर है वहीं करे स्नान...' महाकुंभ आए श्रद्धालुओं से CM योगी की अपील

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









