
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 28 सितंबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
तमिलनाडु के करूर में शनिवार को तमिलगा वेत्री कझगम प्रमुख विजय की रैली के दौरान भगदड़ मच गई. इस हादसे में अब तक 39 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और करीब 95 लोग घायल हैं. RSS ने अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर अमरावती में होने वाले विजयदशमी समारोह के लिए CJI बीआर गवई की मां, डॉ. कमलताई गवई को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है.
तमिलनाडु के करूर में शनिवार को तमिलगा वेत्री कझगम प्रमुख विजय की रैली के दौरान भगदड़ मच गई. इस हादसे में अब तक 39 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और करीब 95 लोग घायल हैं. RSS ने अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर अमरावती में होने वाले विजयदशमी समारोह के लिए CJI बीआर गवई की मां, डॉ. कमलताई गवई को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है. भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में UNGA के 80वें सत्र को संबोधित करते हुए संयुक्त राष्ट्र की वर्तमान स्थिति में सुधारों पर ज़ोर दिया. महाराष्ट्र में बाढ़ के खतरे की वजह से एमपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 टाल दी गई है. दिल्ली के एक निजी मैनेजमेंट संस्थान में छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया है. पढ़िए रविवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...
एक्टर विजय की रैली में जानलेवा भगदड़, अब तक 39 लोगों की मौत, 95 जख्मी
तमिलनाडु के करूर में शनिवार को तमिलगा वेत्री कझगम प्रमुख विजय की रैली के दौरान भगदड़ मच गई. इस हादसे में अब तक 39 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और करीब 95 लोग घायल हैं. मृतकों की संख्या में इज़ाफा हो सकता है. बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं, जिनका स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है.
RSS ने CJI बीआर गवई की मां को विजयदशमी के प्रोग्राम में किया आमंत्रित, अमरावती में होगा कार्यक्रम
RSS ने अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर अमरावती में होने वाले विजयदशमी समारोह के लिए CJI बीआर गवई की मां, डॉ. कमलताई गवई को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है. कार्यक्रम में वरिष्ठ आरएसएस नेता जे नंद कुमार मुख्य वक्ता होंगे. बता दें कि RSS की स्थापना 1925 में विजयदशमी के दिन हुई थी.
UN में बदलाव की जरूरत... भारत जिम्मेदारी निभाने को तैयार, UNGA में बोले जयशंकर

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








