
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 28 जनवरी 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. वहीं, भारत ईयू एफटीए डील पर अमेरिका की प्रतिक्रिया आई है. इन खबरों के अलावा, किन्नर अखाड़े ने ममता कुलकर्णी को बाहर का रास्ता दिखाया.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 28 जनवरी, 2026 की खबरें और समाचार: संसद का बजट सत्र आज राष्ट्रपति के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अभिभाषण से शुरू होगा. वहीं, भारत ईयू एफटीए डील पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी के सांसद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. इन खबरों के अलावा, शंकराचार्य विवाद में किन्नर अखाड़े ने ममता कुलकर्णी को बाहर किया. पढ़ें बुधवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.
संसद का बजट सत्र आज से... राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी शुरुआत, जानें पूरा शेड्यूल
संसद का बजट सत्र आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अभिभाषण से शुरू हो रहा है. यह सत्र दो चरणों में 2 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें कुल 30 बैठकें होंगी. वित्त मंत्री 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी. पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक और दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा.
'भारत फायदे में रहा...', इंडिया-EU डील के मुरीद हुए ट्रंप की पार्टी के सांसद भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुए ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर अमेरिका ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. यूएस रीप्रजेंटेटिव ग्रीर ने इस सौदे को भारत के लिए बेहद फायदेमंद बताते हुए कहा है कि इससे भारतीय बाजार और प्रवासियों के लिए यूरोप के दरवाजे पूरी तरह खुल जाएंगे.
ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े ने बाहर निकाला, अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर दिया था विवादित बयान
किन्नर अखाड़े में चल रहे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर विवाद के बाद पूर्व अभिनेत्री और महा-मंडलेश्वर ममता कुलकर्णी को अखाड़े से बाहर कर दिया गया है. अब ममता कुलकर्णी का अखाड़े से कोई आधिकारिक संबंध नहीं है, वह न तो पदाधिकारी हैं और न ही सदस्य. अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने इस बात की जानकारी दी.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.








