
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 27 सितंबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
लेह में कर्फ्यू में ढील, बरेली में इंटरनेट बंद, और नेपाल में 18 दिन बाद ओली की पब्लिक एंट्री सुर्खियों में रहीं. ओबामा ने बूढ़े नेताओं को दुनिया की 80% समस्याओं का जिम्मेदार ठहराते हुए ट्रंप पर तंज कसा. वहीं, एशिया कप 2025 फाइनल से पहले गावस्कर ने कहा कि भारत-पाक मुकाबले में अभिषेक शर्मा शतक लगा सकते हैं.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 27 सितंबर, 2025 की खबरें और समाचार: लद्दाख के लेह में हिंसा के बाद तीन दिन बाद कर्फ्यू में चार घंटे की ढील दी गई, जबकि सोनम वांगचुक के पाक कनेक्शन की जांच जारी है. यूपी के बरेली में मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी के बाद 48 घंटे का इंटरनेट बैन लगाया गया. उधर, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने तंज कसा कि दुनिया की 80% समस्याओं की जड़ बूढ़े नेता हैं, जिसे ट्रंप पर कटाक्ष माना जा रहा है. नेपाल में पूर्व पीएम केपी ओली इस्तीफे के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर दिखे. वहीं, एशिया कप 2025 फाइनल में भारत-पाक भिड़ंत से पहले सुनील गावस्कर ने भविष्यवाणी की है कि अभिषेक शर्मा शतक जड़ेंगे. पढ़ें शाम की अहम खबरें...
लेह में 3 दिन बाद कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील, जोधपुर जेल में बंद सोनम वांगचुक के PAK कनेक्शन की जांच तेज
लद्दाख के हिंसा प्रभावित लेह शहर में शनिवार को तीन दिन बाद पहली बार कर्फ्यू में ढील दी गई. दोपहर में पुराने शहर और नए इलाकों में चरणबद्ध तरीके से चार घंटे के लिए यह छूट दी गई. पुलिस और अर्धसैनिक बल की मौजूदगी में लोग आवश्यक वस्तुओं और एटीएम से नकदी निकालने के लिए कतारों में खड़े दिखे. इस दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.
Bareilly News: मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में 2 दिन के लिए इंटरनेट बंद
बरेली जिले में मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बरेली में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश दिया है. प्रशासन का कहना है कि शहर में अफवाह फैलने की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. इस फैसले से शहर में इंटरनेट से जुड़ी सभी गतिविधियां प्रभावित होंगी, जिसमें मोबाइल डेटा, ब्रॉडबैंड और अन्य इंटरनेट सेवाएं शामिल हैं.
ओबामा ने ट्रंप को किया ट्रोल? पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- दुनिया की 80% समस्याओं के पीछे बूढ़े नेता

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








