
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 26 जून 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 26 जून, 2025 की खबरें और समाचार: भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला स्पेस स्टेशन पहुंच गए हैं. वहीं, पहलगाम हमले के बाद पहली बार एक मंच पर भारत और PAK के रक्षा मंत्री दिखे.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 26 जून, 2025 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से आज का दिन अहम है. भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला स्पेस स्टेशन पहुंच गए हैं. वहीं पहलगाम हमले के बाद पहली बार एक मंच पर भारत और PAK के रक्षा मंत्री दिखे. इनके अलावा, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने दावा किया कि उनके देश ने इजरायल पर जीत दर्ज की है और अमेरिका को भी करारा जवाब दिया है. पढ़ें गुरुवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
शुभांशु शुक्ला का 'मिशन स्पेस' सक्सेसफुल, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में हुई एंट्री, 14 दिन यहीं रहेंगे चारों एस्ट्रोनॉट्स
भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला स्पेस स्टेशन पहुंच गए हैं. चारों एस्ट्रोनॉट का स्टेशन पर मौजूद अंतरिक्षयात्रियों ने स्वागत किया. इसके बाद चारों मेहमानों को वेलकम ड्रिंक दी गई. इसी के साथ भारत का स्पेस स्टेशन पहुंचने का सपना पूरा हो गया.न कोई बात, न मुलाकात... पहलगाम हमले के बाद पहली बार एक मंच पर दिखे भारत और PAK के रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के किंगदाओ में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में हिस्सा लिया. इस दौरान पाकिस्तान की तरफ से रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ इस बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यह पहला मौका था, जब दोनों देशों के रक्षा मंत्री एक मंच पर थे.
'अमेरिका के मुंह पर जोरदार तमाचा मारा...', इजरायल से जंग खत्म होने के बाद सुप्रीम लीडर खामेनेई का पहला बयान
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने दावा किया कि उनके देश ने इजरायल पर जीत दर्ज की है और अमेरिका को भी करारा जवाब दिया है. खामेनेई ने यह टिप्पणी युद्धविराम की घोषणा के बाद की.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











