
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 26 अगस्त 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 26 अगस्त, 2025 की खबरें और समाचार: AAP नेता सौरभ भारद्वाज के 13 ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर रही है. वहीं, अमेरिका ने भारत से आयातित वस्तुओं पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 26 अगस्त, 2025 की खबरें और समाचार: आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के 13 ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर रही है. वहीं, अमेरिका ने भारत से आयातित वस्तुओं पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया. इन खबरों के अलावा, मौसम विभाग ने दिल्ली सहित 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया. पढ़ें मंगलवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.
AAP नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर ईडी के छापे, हॉस्पिटल कंस्ट्रक्शन स्कैम में एक्शन
आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज पर अस्पताल निर्माण में घोटाले का आरोप लगाया गया है. इस मामले को लेकर मंगलवार सुबह ईडी ने उनके घर समेत 13 ठिकानों पर रेड शुरू की है.
ट्रंप का 50% टैरिफ लागू होने में कुछ ही घंटे बाकी... US ने जारी किया नोटिफिकेशन
अमेरिका ने भारत से आयातित वस्तुओं पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है. यह नया टैरिफ 27 अगस्त, 2025 को सुबह 12:01 बजे (EST) से प्रभावी होगा. अमेरिका का कहना है कि उसने यह कदम भारत के रूस से तेल खरीदने के जवाब में उठाया है.
भारत के स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम IADWS का मुरीद हुआ चीन, बीजिंग के सैन्य विशेषज्ञ ने बताया 'बहुत बड़ी उपलब्धि' भारत ने ओडिशा तट पर स्वदेशी IADWS का सफल परीक्षण किया है, जो सीमा सुरक्षा में क्रांति लेकर आएगा. इस बहु-स्तरीय प्रणाली को चीन ने सराहा है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









