
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 25 मई की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 25 मई, 2025 की खबरें और समाचार: राजद प्रमुख लालू यादव ने बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. दिल्ली सरकार ने जूनियर इंजीनियर और पंप ऑपरेटर को निलंबित कर दिया. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हार्वर्ड यह क्यों नहीं कह रहा है कि उनके लगभग 31% स्टूडेंट्स विदेशी देशों से हैं और फिर भी वे देश, जिनमें से कुछ अमेरिका के लिए बिल्कुल फ्रेंडली नहीं हैं.बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने कहा कि जब अमेरिका को सेंट मार्टिन द्वीप चाहिए था, तो मेरे पिता इसके लिए राजी नहीं हुए. रूस ने बीती रात यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया, जिसमें 367 ड्रोन और मिसाइलें देश के विभिन्न शहरों पर दागी गईं.
राजद प्रमुख लालू यादव ने बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. उन्होंने बीते दिन अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया था. लालू यादव ने कहा, "लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं. परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है." दिल्ली में बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. मिंटो ब्रिज जलमग्न हो गया, जिससे इलाके में जलभराव और आवाजाही बाधित हुई. जांच में पता चला कि जल निकासी के पंप समय पर चालू नहीं किए गए, जिससे स्थिति बिगड़ी. दिल्ली सरकार ने जूनियर इंजीनियर और पंप ऑपरेटर को निलंबित कर दिया. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि हार्वर्ड यह क्यों नहीं कह रहा है कि उनके लगभग 31% स्टूडेंट्स विदेशी देशों से हैं और फिर भी वे देश, जिनमें से कुछ अमेरिका के लिए बिल्कुल फ्रेंडली नहीं हैं. ट्रंप ने आगे कहा, "हार्वर्ड के पास $52,000,000 हैं, इसका इस्तेमाल करें और फेडरेल गवर्नमेंट से पैसे देना जारी रखने के लिए कहना बंद करें!" बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने कहा कि जब अमेरिका को सेंट मार्टिन द्वीप चाहिए था, तो मेरे पिता इसके लिए राजी नहीं हुए. उन्हें अपनी जान देनी पड़ी और यही मेरी नियति थी. क्योंकि मेरे मन में कभी यह ख्याल नहीं आया कि सत्ता में बने रहने के लिए देश को बेच दिया जाए. राजधानी कीव में 11 लोग घायल हुए, जबकि खमेलनित्सकी में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. यह हमला शुक्रवार को हुए एक और बड़े ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल हमले के तुरंत बाद हुआ है. यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका की कमजोर प्रतिक्रिया की आलोचना की और रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने की अपील की है. पढ़ें रविवार शाम की पांच बड़ी खबरें.
1. लालू यादव ने बेटे तेजप्रताप को 6 साल के लिए RJD से निकाला, कल ही रिलेशनशिप को लेकर किया था पोस्ट
राजद प्रमुख लालू यादव ने बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. उन्होंने बीते दिन अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया था. तेजप्रताप यादव ने अपनी अनुष्का यादव नाम की गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीर शेयर की थी. बाद में उन्होंने कई बार अपने सोशल मीडिया पोस्ट रिवाइज किया और बाद में कहा कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था. अब कार्रवाई करते हुए राजद प्रमुख ने कहा, "अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम हैं. उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें."
2. बारिश से जलमग्न हुआ मिंटो ब्रिज, लापरवाही पर दिल्ली सरकार ने JE और पंप ऑपरेटर को सस्पेंड किया
मिंटो ब्रिज पर जलभराव मामले दिल्ली सरकार ने जूनियर इंजीनियर (जेई) और पंप ऑपरेटर को निलंबित किया है. जांच में ऐसा पाया गया कि समय रहते पंप नहीं चालू किया गया था इसलिए मिंटो ब्रिज जलमग्न हो गया. रविवार सुबह को ट्रैफिक बाधित हो गई थी, जिससे लोग काफी परेशान हुए.
3. 'हार्वर्ड के पास ₹4 अरब से ज्यादा फंड', अमेरिकी कोर्ट की रोक के बाद ट्रंप के तेवर गरम, मांगी 31% स्टूडेंट्स की डिटेल्स

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







