
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 25 जून 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 25 जून, 2025 की खबरें और समाचार: भारत को इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले टेस्ट में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले का वीडियो जारी किया है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 25 जून, 2025 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से आज का दिन अहम है. भारत को इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले टेस्ट में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले का वीडियो जारी किया है. इनके अलावा, भारतीय अतंरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना होंगे. पढ़ें बुधवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.
IND vs ENG: 8 ड्रॉप कैच, फुस्स लोअर ऑर्डर... टीम इंडिया ने लीड्स में गंवाया जीत का गोल्डन चांस, ये रहे हार के 5 कारण
टीम इंडिया को लीड्स के हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड से 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी. इंग्लैंड ने 371 रन का टारगेट मैच के आख़िरी दिन, आख़िरी सेशन में हासिल कर लिया. इस जीत से मेज़बान टीम ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है. दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से एजबेस्टन में खेला जाएगा.
Bomb-Bomb-Bomb Iran... डोनाल्ड ट्रंप ने किया ईरान पर हमले का वीडियो रिलीज़, US खुफिया रिपोर्ट ने न्यूक्लियर प्लांट की तबाही के दावे को नकारा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के तीन परमाणु स्थलों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया है, साथ ही एक वीडियो शेयर किया जिसमें बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स को हमला करते हुए दिख रहा है. हालांकि, अमेरिकी खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, एयर स्ट्राइक से ईरान की परमाणु क्षमता पूरी तरह समाप्त नहीं हुई, केवल कुछ महीनों के लिए धीमी हुई है.
Shubhanshu Shukla's Space Mission: अंतरिक्ष मिशन पर भारत के लाल शुभांशु शुक्ला... 10 प्वाइंट्स में उनका पूरा स्पेस मिशन

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.









