
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 24 नवंबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
मशहूर एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया. वहीं, गुवाहाटी टेस्ट में तीसरे दिन का खेल खत्म तक साउथ अफ्रीका ने 314 रनों की लीड बनाई.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 24 नवंबर, 2025 की खबरें और समाचार: मशहूर एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया. वहीं, गुवाहाटी टेस्ट में तीसरे दिन का खेल खत्म तक साउथ अफ्रीका ने 314 रनों की लीड बनाई. इन खबरों के अलावा, भारतीय सेना ने नई AK-203 राइफल का वीडियो जारी किया. पढ़ें सोमवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
नहीं रहे धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में निधन, मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया. सोमवार को विले पार्ले श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस मौके पर उनके परिजन तथा अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान, संजय दत्त और अक्षय कुमार जैसी दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं. धर्मेंद्र कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे.
IND vs SA 2nd Test Day 3 Highlights: गुवाहाटी टेस्ट में तीसरे दिन का खेल खत्म, साउथ अफ्रीका के पास 314 रनों की लीड
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज़ का दूसरा और आखिरी मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है. इस मैच में तीसरे दिन स्टम्प तक साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 26 रन बना लिए हैं. इसी के साथ अब साउथ अफ्रीका की लीड 314 रनों की हो गई है. भारत ने पहली पारी में सिर्फ 201 रन बनाए.
भारतीय सेना ने अपनी नई राइफल 'शेर' का पहला टैक्टिकल वीडियो जारी किया

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












