
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 23 फरवरी 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
Aaj Ki Taza Khabar: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार (23 फरवरी) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महामुकाबला होना है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. यहां वह छतरपुर में कैंसर अस्पताल का शिलान्यास करेंगे.
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार (23 फरवरी) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महामुकाबला होना है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. यहां वह छतरपुर में कैंसर अस्पताल का शिलान्यास करेंगे. पढ़ें, रविवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...
1. भारत-पाकिस्तान टीम में किसके पास ज्यादा X फैक्टर, आज क्रिकेट की सबसे बड़ी राइवलरी का दिन
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार (23 फरवरी) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महामुकाबला होना है. ऐसे में इस हाइवोल्टेज मुकाबले में किस टीम में ज्यादा एक्स-फैक्टर (एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी फैक्टर) हैं. आइए आपको बताते हैं.
2. जहां धंसी टनल, वहां पहुंच गई NDRF की टीम, पुकारे वर्कर्स के नाम, लेकिन...
कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार NDRF की टीम तेलंगाना की टनल के अंदर धंसे हिस्से तक पहुंच गई. हालांकि, अब तक फंसे वर्कर्स का कोई पता नहीं चल पाया है. हादसे वाली जगह में करीब 200 मीटर के क्षेत्र में मलबा भरा हुआ है. श्रमिकों को बचाने के लिए इस मलबे को हटाना होगा.
3. MP के दौरे पर PM मोदी, छतरपुर में करेंगे कैंसर अस्पताल का शिलान्यास

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









