
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 21 सितंबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में जीएसटी के सुधारों पर अपने विचार साझा किए. उन्होंने सभी राज्य सरकारों से मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों में तेजी लाने की अपील की. H1B वीजा पर व्हाइट हाउस ने कंपनियों को साफ किया है कि अमेरिका में फिर से दाखिल होने पर अपने H-1B वीजा होल्डर्स के लिए बढ़ी हुई फीस देने की जरूरत नहीं होगी. यूपी एटीएस ने ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो गाजा की मदद के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी कर रहे थे.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 21 सितंबर, 2025 की खबरें और समाचार: दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में जीएसटी के सुधारों पर अपने विचार साझा किए. उन्होंने सभी राज्य सरकारों से मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों में तेजी लाने की अपील की. H1B वीजा पर व्हाइट हाउस ने कंपनियों को साफ किया है कि अमेरिका में फिर से दाखिल होने पर अपने H-1B वीजा होल्डर्स के लिए बढ़ी हुई फीस देने की जरूरत नहीं होगी. यूपी एटीएस ने ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो गाजा की मदद के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी कर रहे थे.
1. India vs Pakistan Live Score, Super 4: हार्दिक ने पाकिस्तान को दिया पहला झटका, फखर जमां सस्ते में निपटे
एशिया कप 2025 के सुपर-4 की जंग में आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जा रहा है. ये मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है.
2. GST रिफॉर्म, स्वदेशी अभियान और 'नागरिक देव भव:' का मंत्र... पीएम मोदी ने रखा नए और आत्मनिर्भर भारत का ब्लू प्रिंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को दिए राष्ट्र के नाम संबोधन में एक नए, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण का रोडमैप पेश किया. इस संबोधन में आर्थिक सुधारों के साथ-साथ स्वदेशी अभियान और नागरिकों की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया. उनका यह संबोधन स्वदेशी के प्रति जन-चेतना, नागरिकों की भूमिका और सामाजिक समर्पण की भावना पर एक बड़ा संदेश रहा.
3. किसी की शादी कैंसिल, किसी की मां के निकले आंसू... वीजा को लेकर ट्रंप के फैसले ने तोड़ा भारतीयों का दिल!

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









