
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 21 अक्टूबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी का सोमवार शाम लगभग 4 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. ये जानकारी उनके भतीजे अशोक असरानी ने दी. वो 84 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से फेफड़ों में संक्रमण की वजह से मुंबई के जुहू स्थित एक अस्पताल में भर्ती थे.
दिवाली के बाद दिल्ली-NCR में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. शहर के 38 निगरानी स्टेशनों में से 34 ने सोमवार को प्रदूषण का स्तर ‘लाल क्षेत्र’ में दर्ज किया. मौजूदा वक्त में पूरी दिल्ली का AQI 531 है. नरेला में AQI 551 तक पहुंच चुका है, जो सबसे ज़्यादा दर्ज किया गया. वही, जम्मू-कश्मीर के ऑलराउंडर परवेज रसूल ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से संन्यास की घोषणा कर दी है. दाएं हाथ के बॉलिंग ऑलराउंडर परवेज रसूल ने भारतीय टीम के लिए एक वनडे और एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भाग लिया. परवेज ने भारत के लिए इकलौता ओडीआई मुकाबला जून 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में खेला था. पढ़िए आज की बड़ी खबरें...मशहूर
1- अभिनेता गोवर्धन असरानी का निधन, थोड़ी देर पहले ही दी थी दिवाली की शुभकामना
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी का सोमवार शाम लगभग 4 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. ये जानकारी उनके भतीजे अशोक असरानी ने दी. वो 84 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से फेफड़ों में संक्रमण की वजह से मुंबई के जुहू स्थित एक अस्पताल में भर्ती थे. 50 साल के करियर में उन्होंने 350 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया.
2- दिवाली पर 'गैंस चैंबर' बना दिल्ली-NCR... 550 के पार AQI, गाजियाबाद-नरेला में जल रहीं आंखें
दिवाली के बाद दिल्ली-NCR में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. शहर के 38 निगरानी स्टेशनों में से 34 ने सोमवार को प्रदूषण का स्तर ‘लाल क्षेत्र’ में दर्ज किया. मौजूदा वक्त में पूरी दिल्ली का AQI 531 है. नरेला में AQI 551 तक पहुंच चुका है, जो सबसे ज़्यादा दर्ज किया गया. इसके अलावा, अशोक विहार में भी वायु गुणवत्ता 493 रही.
3- 'बस इसी एक लाइन पर टिका है सीजफायर', युद्धबंदी के बाद अफगानिस्तान-PAK के बीच फिर टेंशन!

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









