
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 21 अक्टूबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 21 अक्टूबर 2025 की खबरें और समाचार: दिवाली पर स्वदेशी उत्पादों की रिकॉर्ड 6 लाख करोड़ की सेल हुई. नीतीश कुमार का वीडियो वायरल, तेजस्वी ने साधा निशाना. दिल्ली में प्रदूषण पर BJP-AAP भिड़ीं. ट्रंप-खामेनेई में परमाणु मुद्दे पर तकरार और फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति सरकोजी को जेल की सजा, उन्होंने खुद को निर्दोष बताया. पढ़ें आज शाम की अहम खबरें...
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 21 अक्टूबर 2025 की खबरें और समाचार: दिवाली पर देशभर में स्वदेशी उत्पादों की जबरदस्त बिक्री हुई और 6 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड सेल दर्ज की गई. लोगों ने चीनी सामानों को छोड़कर भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता दी. वहीं, बिहार में नीतीश कुमार का बीजेपी उम्मीदवार को माला पहनाने वाला वीडियो वायरल हो गया, जिसपर तेजस्वी यादव ने निशाना साधा. दिल्ली में प्रदूषण को लेकर बीजेपी और AAP आमने-सामने हैं. उधर, ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई और ट्रंप के बीच परमाणु हथियारों को लेकर बयानबाजी तेज हुई. पढ़ें आज शाम की अहम खबरें...
चीन को ठेंगा, दिवाली पर 6 लाख करोड़ की सेल, 100 में से 87 लोगों ने किया ये दिल जीतने वाला काम!
दिवाली पर स्वदेशी सामानों की खूब बिक्री हुई है. पिछले साल की तुलना में इस बार दिवाली पर 25 फीसदी ज्यादा सेल हुई है. लोगों ने चीनी प्रोडक्ट्स को छोड़कर भारतीय निर्मित प्रोडक्ट्स को खरीदना पसंद किया है.
'गजब आदमी है भाई...', रोकने पर भी CM नीतीश ने BJP की उम्मीदवार को पहनाई माला, तेजस्वी ने घेरा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार रमा निषाद के समर्थन में सभा की. इस दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसपर अब तेजस्वी यादव ने भी सीएम पर तंज कसा.
दिल्ली के प्रदूषण पर भिड़ीं BJP और AAP, मंत्री सिरसा ने लगाए गंभीर आरोप तो सौरभ भारद्वाज ने बताया 'अनपढ़'

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









