
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 20 अगस्त 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 20 अगस्त, 2025 की खबरें और समाचार: ऑनलाइन गेमिंग विधेयक लोकसभा से पास हो गया है. वहीं, उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर ज़िले के जलालाबाद का नाम बदल दिया गया है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 20 अगस्त, 2025 की खबरें और समाचार: ऑनलाइन गेमिंग विधेयक लोकसभा से पास हो गया है. वहीं, उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर ज़िले के जलालाबाद का नाम बदल दिया गया है. इन खबरों के अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे. पढ़िए बुधवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
ऑनलाइन गेमिंग विधेयक लोकसभा से बिना चर्चा पास, अश्विनी वैष्णव बोले- ई गेमिंग को प्रमोट करेंगे, लेकिन... संसद के चालू मॉनसून सत्र में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर को लेकर गतिरोध बुधवार को भी जारी रहा. लोकसभा में जोरदार हंगामे के बीच ऑनलाइन गेमिंग बिल बिना चर्चा के पारित हो गया.
UP: शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद का नाम बदलकर किया गया परशुरामपुरी, MHA ने जारी किया आदेश
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर ज़िले के जलालाबाद का नाम बदल दिया गया है. गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अब से जलालाबाद को परशुरामपुरी नाम से जाना जाएगा. केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने की पहल की थी. जिसके बाद गृह मंत्रालय ने पहल करते हुए जलालाबाद का नाम बदल दिया.
पीएम मोदी 22 अगस्त को करेंगे बिहार और बंगाल का दौरा, 18200 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वे करीब ₹18200 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. बिहार के गया में PM करीब ₹13,000 करोड़ की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे. ये परियोजनाएं बिजली, सड़क, स्वास्थ्य जैसे कई क्षेत्रों से जुड़ी हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






