
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 2 नवंबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 2 नवंबर, 2025 की खबरें और समाचार: ब्रिटेन के कैम्ब्रिजशायर में एक ट्रेन में चाकूबाज़ी की घटना सामने आई है. मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक और एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह और उनके दो सहयोगी- मणिकांत ठाकुर और रणजीत राम- को गिरफ्तार कर लिया है. न्यूज़ीलैंड के स्टार खिलाड़ी केन विलियमसन ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है.
ब्रिटेन के कैम्ब्रिजशायर में एक ट्रेन में चाकूबाज़ी की घटना सामने आई है. शनिवार शाम हुई इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. न्यूज़ीलैंड के स्टार खिलाड़ी केन विलियमसन ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक और एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. अनंत सिंह के साथ दो सहयोगी- मणिकांत ठाकुर और रणजीत राम- को भी गिरफ्तार किया गया है. वहीं, सूडान के अल-फशीर में हाल ही में हिंसा के दौरान ऊंटों पर सवार RSF के लड़ाकों ने करीब 200 लोगों को पकड़कर एक जलाशय के पास ले जाकर गोली मार दी. पढ़ें सोमवार सुबह की टॉप खबरें...
ब्रिटेन में चलती ट्रेन में मच गई चीख-पुकार... कई लोगों पर चाकू से हमला, 2 संदिग्ध अरेस्ट
ब्रिटेन के कैम्ब्रिजशायर में एक ट्रेन में चाकूबाज़ी की घटना सामने आई है. शनिवार शाम हुई इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. मामला सामने आते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और ट्रेन को हंटिंगडन स्टेशन पर रोककर 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया. ये स्पष्ट नहीं है कि हमले के पीछे की मंशा क्या थी.
Kane Williamson T20I Retirement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड को झटका, इस दिग्गज का संन्यास, बोले-अब नए खिलाड़ियों का...
न्यूज़ीलैंड के स्टार खिलाड़ी केन विलियमसन ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. विलियमसन का मानना है कि अब T20 फॉर्मेट में काफी टैलेंटेड खिलाड़ी मौजूद हैं, और उनके लिए टीम में जगह बनाना जरूरी है. विलियमसन ने 93 T20I मैचों 33 की औसत से 2575 रन बनाए हैं, जिसमें 18 अर्धशतक और 95 रन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है.
गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह को लेकर पटना पहुंची पुलिस, दुलारचंद यादव मर्डर केस में बड़ा एक्शन

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








