
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 2 नवंबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार वापसी की है. रविवार (2 नवंबर) को होबार्ट के बेलेरीव ओवल में खेले गए मैच में भारत ने मेजबान टीम को 5 विकेट से हरा दिया.रूस ने अपनी ताकत दिखाने के लिए एक नया कदम उठाया है. खबरोवस्क नाम की एक नई न्यूक्लियर पनडुब्बी लॉन्च की है.
नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रविवार को 5 मार्च को होने वाले आम चुनाव की तैयारियों के संबंध में सभी सात प्रांतों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक संयुक्त बैठक की. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने भारतीय नौसेना के लिए CMS-03 (GSAT-7R) कम्युनिकेशन सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार वापसी की है. रविवार (2 नवंबर) को होबार्ट के बेलेरीव ओवल में खेले गए मैच में भारत ने मेजबान टीम को 5 विकेट से हरा दिया.रूस ने अपनी ताकत दिखाने के लिए एक नया कदम उठाया है. खबरोवस्क नाम की एक नई न्यूक्लियर पनडुब्बी लॉन्च की है. डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ और India-US Trade Deal पर चल रही बातचीत को लेकर पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने बड़ी सलाह दी है. पढ़ें आज शाम की शीर्ष खबरें...
1. नेपाल में आम चुनाव की तैयारियां तेज, PM सुशीला कार्की ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रविवार को 5 मार्च को होने वाले आम चुनाव की तैयारियों के संबंध में सभी सात प्रांतों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक संयुक्त बैठक की. प्रधानमंत्री के प्रेस को-ऑर्डिनेटर राम बहादुर रावल ने कहा कि यह बैठक बदले हुए राजनीतिक संदर्भ में संघीय और प्रांतीय सरकारों के बीच संवाद और समन्वय को मजबूत करने के लिए बुलाई गई थी. सुशीला कार्की (73) इस साल 12 सितंबर को नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं.
2. अंतरिक्ष में भारतीय सेना की नई ताकत, ISRO ने बाहुबली रॉकेट से लॉन्च किया नौसेना का सैटेलाइट... अब दुश्मनों की खैर नहीं
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने भारतीय नौसेना के लिए CMS-03 (GSAT-7R) कम्युनिकेशन सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है. ये सैटेलाइट नौसेना का अब तक का सबसे एडवांस्ड (उन्नत) सैटेलाइट है. इससे नौसेना की स्पेस-बेस्ड कम्युनिकेशन (अंतरिक्ष से संचार) और समुद्री इलाके की निगरानी (मैरिटाइम डोमेन अवेयरनेस) की क्षमता मजबूत हो जाएगी. GSAT-7R एक कम्युनिकेशन सैटेलाइट है, यानी ये संचार का माध्यम बनेगा. ये पूरी तरह से भारत में ही डिजाइन और बनाया गया है. ये सैटेलाइट नौसेना के जहाजों, हवाई जहाजों, पनडुब्बियों और समुद्री ऑपरेशंस सेंटर्स के बीच तेज और सुरक्षित संचार करेगा.
3. गौतम गंभीर का ये दांव काम कर गया... होबार्ट में भारतीय टीम ने कर दिया रिकॉर्डतोड़ रनचेज

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








