
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 19 सितंबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
एअर इंडिया विमान हादसे के पीड़ित परिवारों ने बोइंग और हनीवेल कंपनियों के खिलाफ अमेरिका में केस किया. वहीं. दिल्ली-मुंबई में लोगों में आईफोन खरीदने को लेकर गजब की दीवानगी दिखी.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 17 सितंबर, 2025 की खबरें और समाचार: एअर इंडिया विमान हादसे के पीड़ित परिवारों ने बोइंग और हनीवेल कंपनियों के खिलाफ अमेरिका में केस किया. वहीं. दिल्ली-मुंबई में लोगों में आईफोन खरीदने को लेकर गजब की दीवानगी दिखी. इन खबरों के अलावा, नेपाल के पीएम पद से इस्तीफा देने के 10 दिन बाद केपी शर्मा ओली पहली बार सार्वजनिक तौर पर नज़र आए. पढ़ें शुक्रवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.
एअर इंडिया क्रैश: अहमदाबाद हादसे में चार परिवारों ने बोइंग और हनीवेल पर अमेरिका में किया केस
अहमदाबाद में जून में हुए एअर इंडिया विमान हादसे के बाद चार परिवारों ने बोइंग और पार्ट्स सप्लायर हनीवेल के खिलाफ अमेरिका में केस दर्ज किया है. ये केस मंगलवार को दायर किया गया और हादसे में जान गंवाने वालों के लिए न्याय की मांग की गई है. केस करने वाले परिवार भारत और यूके के नागरिक हैं.
दिल्ली से मुंबई तक iPhone 17 का जुनून... रात 12 बजे से मॉल के बाहर खड़े दिखे दीवाने
दिल्ली के साउथ दिल्ली में स्थित सेलेक्ट सिटी मॉल, साकेत में लोग iPhone 17 खरीदने के लिए आधी रात 12 बजे से कतार में खड़े हो गए. यह घटना वसंत कुंज के पास हुई है, जहां ग्राहक फोन खरीदने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.
किराए के घर में रह रहे नेपाल के पूर्व PM ओली, बगावत के 10 दिन बाद पहली बार दिखे

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








