
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 18 मई 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 18 मई, 2025 की खबरें और समाचार: लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकी सैफुल्लाह खालिद को पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया है. हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. गाजा में शनिवार रात से रविवार तक इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 103 लोगों की मौत हो गई है. अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ महिलाओं और भारतीय सेना पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं.
लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकी सैफुल्लाह खालिद को पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया है. वह भारत में हुए तीन आतंकी हमले में शामिल रह चुका था. मुख्य तौर से वह जमात-उद-दावा और लश्कर-ए-तैयबा के लिए फंड इकट्ठा करता था. हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. गाजा में शनिवार रात से रविवार तक इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 103 लोगों की मौत हो गई है. अस्पताल समेत विभिन्न स्थानों पर हुए हमलों में बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं प्रभावित हुई हैं. अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ महिलाओं और भारतीय सेना पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं. पुलिस ने प्रोफेसर अली खान को राई थाना पुलिस गिरफ्तार कर लिया है और अब दोनों मामलों में कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी, ताकि मामले की गहन जांच की जा सके. पढ़ें रविवार की शाम की बड़ी खबरें.
1. पाकिस्तान में लश्कर का आतंकी सैफुल्लाह खालिद ढेर, भारत में हुए तीन बड़े हमलों में था शामिल
लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकी सैफुल्लाह खालिद को पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया है. वह लंबे समय से नेपाल से अपने नापाक हरकतों को ऑपरेट कर रहा था. हालांकि, वर्तमान में वह सिंध प्रांत के मतली, बदीन से काम कर रहा था. यह आतंकी भारत में हुए तीन हमलों की साजिश में शामिल था.
2. हिसार SP ने ज्योति मल्होत्रा को लेकर किया ये खुलासा! पाकिस्तान संपर्क मामले में गहन पूछताछ जारी
हरियाणा के हिसार में मशहूर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद से खुफिया एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं. इसको लेकर एसपी शशांक कुमार ने बताया कि पाकिस्तान कनेक्शन मामले में ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ जारी है. उसे 5 दिन की रिमांड पर लेकर बैंक खातों, ट्रैवल हिस्ट्री और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की जांच की जा रही है. सोशल मीडिया गतिविधियों और पाकिस्तान में हाई प्रोफाइल लोगों से संपर्क की भी जांच हो रही है.
3. गाजा में रातभर इजरायल ने गिराए बम, दागी मिसाइलें... अस्पताल-रिफ्यूजी कैम्प पर हमलों में 100 से ज्यादा की मौत

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










