
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 18 जनवरी 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 18 जनवरी, 2025 की खबरें और समाचार: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले मामले में संदिग्ध की नई तस्वीर सामने आई है. बिहार में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का बयान आया है. राजस्थान में प्राइमरी स्कूलों के बाद अब 160 सेकेंडरी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है.
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (54 साल) पर हमले मामले में संदिग्ध हमलावर की नई फोटो सामने आई है. बिहार में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने पहली बार राजनीतिक बयान दिया है. राजस्थान में प्राइमरी स्कूल के बाद अब 160 सेकेंडरी स्कूल बंद किए गए हैं. दिल्ली चुनाव में कांग्रेस कैंपेनिंग की नई रणनीति के साथ मैदान में उतरने जा रही है. महाकुंभ छोड़कर चले जाने की चर्चाओं के बीच IITian बाबा अभय सिंह सामने आए और खुद सच्चाई बताई है. पढ़िए शनिवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...
1. सामने आ गई संदिग्ध हमलावर की नई फोटो, अटैक के पीछे क्या गैंग कनेक्शन... सैफ केस के 10 बड़े अपडेट्स
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले मामले में संदिग्ध की नई तस्वीर सामने आई है. हमलावर के बारे में अब तक जो सबसे पुख्ता जानकारी पुलिस को हाथ लगी है, उसके मुताबिक उसने वारदात के बाद अपना हुलिया बदल लिया था. इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर ये जानकारी सामने आई है.
2. 'पिताजी और उनकी पार्टी को चुनाव जिताएं...', नीतीश के बेटे निशांत ने पहली बार जनता से की खास अपील
बिहार में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का बयान आया है. निशांत ने कहा, पिताजी ने बिहार के लिए अच्छा काम किया है. हो सके तो आप सब लोग उन्हें वोट दीजिए. चुनावी साल है और नए साल पर मैं सभी को बधाई देता हूं. राजनीति में आने के सवाल को निशांत अनसुना कर आगे बढ़ गए.
3. राजस्थान में प्राइमरी स्कूल के बाद अब 160 सेकेंडरी स्कूल किए गए बंद, पिछले 10 दिनों में 400 से ज्यादा स्कूलों पर लगे ताले

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








