
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 मई 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जबलपुर में दिए गए अपने हालिया बयान को लेकर पैदा विवाद पर सफाई दी है.
दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जबलपुर में दिए गए अपने हालिया बयान को लेकर पैदा विवाद पर सफाई दी है. पढ़िए शुक्रवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली और एनसीआर में बारिश और 50 किमी/घंटा तक की तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया था. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग ने बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई हैं. राजधानी दिल्ली में शुक्रवार (16 मई) को 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार शाम को राजधानी के कुछ हिस्सों में अचानक मौसम बदल गया और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने लगी.
'मेरे बयान को गलत तरीके से चलाने के पीछे साजिश...', विवाद में घिरे तो दी डिप्टी CM जगदीश देवड़ा ने दी सफाई, बोले- सेना के चरणों में देश नतमस्तक
मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जबलपुर में दिए गए अपने हालिया बयान को लेकर पैदा विवाद पर सफाई दी है. देवड़ा ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया गया, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हुई. उन्होंने कहा कि उन्होंने भारतीय सेना का अपमान करने वाला कोई विवादित बयान नहीं दिया, बल्कि सेना के सम्मान में ही बात की थी.
'भारत-चीन और रूस की दोस्ती में दरार डालने की कोशिश', पुतिन के मंत्री ने पश्चिमी देशों को घेरा

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












