
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 नवंबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
भारतीय कप्तान शुभमन गिल के कोलकाता टेस्ट मैच के बचे हुए हिस्से से बाहर होने की पूरी संभावना है. अमेरिकी विदेश विभाग ने दिसंबर 2025 के वीजा बुलेटिन में भारत के रोजगार-आधारित (EB) ग्रीन कार्ड की कई महत्वपूर्ण तारीखें आगे बढ़ा दी है. आईपीएल 2026 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी टीम्स ने अपने-अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है.
भारतीय कप्तान शुभमन गिल के कोलकाता टेस्ट मैच के बचे हुए हिस्से से बाहर होने की पूरी संभावना है. अमेरिकी विदेश विभाग ने दिसंबर 2025 के वीजा बुलेटिन में भारत के रोजगार-आधारित (EB) ग्रीन कार्ड की कई महत्वपूर्ण तारीखें आगे बढ़ा दी है. आईपीएल 2026 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी टीम्स ने अपने-अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है. पाकिस्तान का लाहौर दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के परिवार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. पढ़िए रविवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...
कप्तान शुभमन गिल की कैसी है तबीयत? BCCI ने दिया अपडेट, कोलकाता टेस्ट में अब खेल नहीं पाएंगे
भारतीय कप्तान शुभमन गिल के कोलकाता टेस्ट मैच के बचे हुए हिस्से से बाहर होने की पूरी संभावना है. शुभमन को दूसरे दिन के खेल के बाद स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाया गया. शुभमन को ICU में भर्ती किया गया है. अस्पताल ने उनके इलाज के लिए सभी जरूरी कदम उठा लिए हैं. शुभमन को गर्दन और उसके आसपास के हिस्सों में दर्द की शिकायत थी.
भारतीय EB ग्रीन कार्ड आवेदकों के लिए राहत, EB-1 से EB-5 की तारीखें बढ़ीं
अमेरिकी विदेश विभाग ने दिसंबर 2025 के वीजा बुलेटिन में भारत के रोजगार-आधारित (EB) ग्रीन कार्ड की कई महत्वपूर्ण तारीखें आगे बढ़ा दी है. EB-1 एक महीने आगे बढ़कर 15 मार्च 2022 हो गई है, EB-2 एक महीने और 14 दिन आगे बढ़कर 15 मई 2013 हो गई है, और EB-3 एक महीने आगे बढ़कर 22 सितंबर 2013 हो गई.
71 प्लेयर्स रिलीज, बचे 77 स्लॉट... रिटेंशन के बाद IPL ऑक्शन की बारी, यहां सजेगी खिलाड़ियों की मंडी

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










