
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 14 फरवरी 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
Aaj Ki Taza Khabar: मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. बताया जा रहा है कि अभी तक रणवीर इलाहाबादिया ने अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड नहीं कराया है. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दिया था, लेकिन दो दिन बाद ही इन्होंने वापसी कर ली है.
मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. बताया जा रहा है कि अभी तक रणवीर इलाहाबादिया ने अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड नहीं कराया है. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दिया था, लेकिन दो दिन बाद ही इन्होंने वापसी कर ली है. पढ़ें शुक्रवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
1. कहां गायब हो गए रणवीर इलाहाबादिया? पुलिस का दावा- घर पर लटक रहा ताला, फोन बंद
अब मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. बताया जा रहा है कि अभी तक रणवीर इलाहाबादिया ने अपनी स्टेटमेंट रिकॉर्ड नहीं करवाई है. उनसे कम्यूनिकेशन भी नहीं हो पा रहा है. पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, रणवीर के मुंबई स्थित घर पर ताला लटक रहा है. यूट्यूबर का फोन स्विच ऑफ आ रहा है.
2. किसी ने बेटी की शादी के लिए जोड़ी थी पाई-पाई... महाराष्ट्र के बैंक पर एक्शन से सदमे में ग्राहक
RBI के इस कदम के बाद मुंबई और ठाणे में बैंक की शाखाओं के बाहर ग्राहकों की भारी भीड़ जमा हो गई. कई खाताधारक अपना पैसा निकालने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे. कुछ जमाकर्ताओं के 40 लाख रुपये से ज्यादा के फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) फंसे हुए हैं, जिससे उनकी चिंता और नाराजगी बढ़ गई है.
3. ममता कुलकर्णी का इस्तीफा नामंजूर, किन्नर अखाड़ा में हुई वापसी, बोलीं- भावनाओं में बह गई थी

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









