
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 14 नवंबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
बिहार चुनाव 2025 की मतगणना में एनडीए बड़ी जीत की तरफ बढ़ रहा है. वहीं, RJD के खराब प्रदर्शन पर तेज प्रताप यादव ने अपने ही भाई तेजस्वी पर निशाना साधा.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 14 नवंबर, 2025 की खबरें और समाचार: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है और एनडीए बड़ी जीत की तरफ बढ़ रहा है. वहीं, आरजेडी के खराब प्रदर्शन पर तेज प्रताप यादव ने अपने ही भाई तेजस्वी पर निशाना साधा है. पढ़ें शुक्रवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
Bihar Election Result 2025: क्या NDA को 200 के अंदर रोक पाएगा महागठबंधन? आखिरी दौर में है काउंटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है और एनडीए बड़ी जीत की तरफ बढ़ रहा है. अब तक आए रुझानों में एनडीए 200 पार करती नजर आ रही है. करीब-करीब ये तय होता नजर आ रहा है कि पटना के 'सियासी क़िले' पर बार फिर से नीतीश कुमार का कब्जा होगा और एनडीए की सरकार बनेगी.
'आज तेजस्वी फेलस्वी हो गए', नतीजों पर बोले तेज प्रताप, मोदी-नीतीश की जमकर की तारीफ
बिहार विधानसभा चुनाव की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है. एनडीए ने बड़े मार्जिन से जीत दर्ज की है. वहीं तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन को तगड़ा झटका लगा है. इस सबके बीच आरजेडी से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाने वाले तेज प्रताप यादव ने अपने ही भाई तेजस्वी पर निशाना साधा है. तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमारी हार में भी जनता की जीत छिपी है.
'नीतीश ही होंगे CM, विपक्ष को तीनों सवालों का जवाब मिला...', बोले चिराग पासवान

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












