
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 14 जून 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 14 जून, 2025 की खबरें और समाचार: मेडिकल परीक्षा NEET UG 2025 के स्कोर में हेराफेरी का झांसा देकर उम्मीदवारों और उनके माता-पिता से मोटी रकम वसूलने वाले दो व्यक्तियों को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है. ईरान द्वारा मिसाइल हमलों के जवाब में इजरायल ने तेहरान पर हमला किया और चेतावनी दी कि यदि हमले जारी रहे तो
ईरान ने पुष्टि की है कि उसके दो उच्च पदस्थ जनरल शनिवार को इजरायल के ताजा हमलों में मारे गए. मध्य पूर्व के इन दो सबसे बड़े विरोधियों के बीच शत्रुता काफी आगे बढ़ गई है. इंग्लैंड के लॉर्ड्स के मैदान पर साउथ अफ्रीका ने इतिहास रचते हुए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC 2025) का खिताब अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर साउथ अफ्रीका ने 27 साल बाद आईसीसी खिताब अपने नाम किया है. इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर वह इजरायल पर मिसाइल हमले जारी रखता है तो "तेहरान को जला दिया जाएगा." पढ़ें आज शाम की बड़ी खबरें...
अब तक 270 मौत... अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर सवाल, अब 8 एजेंसियां कर रहीं जांच-पड़ताल
एअर इंडिया प्लेन क्रैश के मामले में दिल्ली से अहमदाबाद तक हलचल है. आज नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जांच से जुड़ी सारी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ब्लैक बॉक्स के मिल जाने से अब जांच में तेजी आएगी. नायडू ने होम सेक्रेटरी की अध्यक्षता में बनी कमेटी का भी जिक्र किया और कहा कि तीन महीने के भीतर ये कमेटी रिपोर्ट दे देगी. पोस्टमार्टम और डीएनए के बारे में मंत्री ने कहा कि तेजी से काम चल रहा है. केंद्र के साथ गुजरात सरकार और तमाम एजेंसियां मिलकर काम कर रही है. एअर इंडिया से कहा है कि मारे गए लोगों के परिजनों को हर मुमकिन मदद करें.
इजरायली हमले में ईरान के 2 और टॉप जनरलों की मौत, फोर्डो न्यूक्लियर साइट को भी नुकसान
ईरान ने पुष्टि की है कि उसके दो उच्च पदस्थ जनरल शनिवार को इजरायल के ताजा हमलों में मारे गए. मध्य पूर्व के इन दो सबसे बड़े विरोधियों के बीच शत्रुता काफी आगे बढ़ गई है. यह घटना शनिवार को तड़के हुई. ईरान ने इजरायल पर मिसाइल और रॉकेट से ताबड़तोड़ हमले किए, येरुशलम और इजरायल के अन्य हिस्सों में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं. हवाई हमलों की यह ताजा श्रृंखला इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े हमले के एक दिन बाद आई है, जिसमें इजरायल ने ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया. इजरायल के सटीक हमलों में ईरानी सेना प्रमुख मोहम्मद बघेरी, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के चीफ हुसैन सलामी समेत कम से कम 20 शीर्ष सैन्य कमांडरों की मौत हो गई.
WTC Final: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया का तोड़ा गुरूर, इतने साल बाद ICC फाइनल हारे कंगारू

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.








