
'मुझे गर्व है कि मैं एक सैनिक का बेटा हूं', राजौरी में पूर्व सैनिक रैली के दौरान भावुक हुए मंत्री सतीश शर्मा
AajTak
भारतीय सेना ने सीमा जिले राजौरी में दो दिवसीय मेगा पूर्व सैनिक रैली के साथ 10वें वेटरन्स डे समारोह की शुरुआत की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा थे. इस मौके पर व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पी. के. मिश्रा सहित सेना, पुलिस, नागरिक प्रशासन और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा मंगलवार को राजौरी में आयोजित 10वें 'सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस' (Veterans' Day) के अवसर पर अपने पिता को याद करते हुए भावुक हो गए. भारतीय सेना की उत्तरी कमान द्वारा आयोजित इस मेगा रैली में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए शर्मा ने नम आंखों से देश की रक्षा में सैनिकों के बलिदान को नमन किया.
दरअसल, भारतीय सेना ने सीमा जिले राजौरी में दो दिवसीय मेगा पूर्व सैनिक रैली के साथ 10वें वेटरन्स डे समारोह की शुरुआत की. यह आयोजन सेना की नॉर्दर्न कमांड की ओर से राजौरी एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड (ALG) में किया गया, जो नियंत्रण रेखा (LoC) के बेहद करीब स्थित है. यह स्थल ऐतिहासिक और भावनात्मक महत्व भी रखता है, क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान यहां पाकिस्तानी गोलाबारी में कई नागरिक शहीद हुए थे.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा थे. इस मौके पर व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पी. के. मिश्रा सहित सेना, पुलिस, नागरिक प्रशासन और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
अपने संबोधन में सतीश शर्मा ने नम आंखों से कहा, “मुझे गर्व है कि मैं एक सैनिक का बेटा हूं. मेरे पिता मदन लाल शर्मा ने पहली जम्मू-कश्मीर राइफल्स में सेवा दी थी. यहां आकर भावनाएं उमड़ आईं. हमारे सैनिकों की वजह से ही देश सुरक्षित है और सीमाएं मजबूत हैं.” उन्होंने पूर्व सैनिकों को समाज का अमूल्य स्तंभ बताते हुए भारतीय सेना की जमकर सराहना की.
मंत्री ने ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सेना का आभार जताते हुए कहा कि जिन्होंने अपनी जिंदगी के बेहतरीन साल सीमाओं की रक्षा में परिवार से दूर बिताए, उनके सम्मान और कल्याण के लिए ऐसे प्रयास लगातार होने चाहिए.
उन्होंने रैली के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों के वितरण और डिजिटल सुविधाओं के शुभारंभ की भी सराहना की. शर्मा ने कहा कि नई ऐप और कल्याणकारी योजनाओं से पूर्व सैनिकों को पेंशन और सेवा से जुड़ी सुविधाओं में बड़ी सहूलियत मिलेगी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







