
कहीं जान का जोखिम, कहीं शव पर सौदेबाजी... प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के नाम पर लूट की खुली पोल
AajTak
आजतक की पड़ताल उन प्राइवेट अस्पतालों के खिलाफ है, जो जीवन बचाने के नाम लूट की दुकान चला रहे हैं. लखनऊ से लेकर मुंगेर और रांची से लेकर भोपाल तक, प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों को नोट छापने की मशीन समझ लिया गया है. आज हम आपको उन परिवारों की रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तां बताएंगे, जिनकी इलाज के दौरान गाढ़ी कमाई भी गई और अपनों की जान भी गंवानी पड़ी.
सफेद कोट और साफ-सुथरी इमारतों के पीछे छिपा प्राइवेट अस्पतालों का एक ऐसा चेहरा सामने आया है, जो मानवता को शर्मसार करने वाला है. 'आजतक' की पड़ताल में लखनऊ से लेकर मुंगेर और रांची से लेकर भोपाल तक, प्राइवेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी और अंधेरगर्दी की रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तां उजागर हुई हैं.
शहर अलग हैं, मरीज अलग हैं, लेकिन लूट का तरीका एक जैसा है. पैसों की लूट, कथित मेडिकल लापरवाही और इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें. लखनऊ, ग्रेटर नोएडा, मुंगेर, रांची और भोपाल से आई ग्राउंड रिपोर्ट यही सवाल खड़ा करती है कि आखिर कब तक प्राइवेट अस्पताल मरीजों की मजबूरी को कमाई का जरिया बनाते रहेंगे?
लखनऊ: इलाज ने बना दिया जिंदगीभर का मरीज
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 35 वर्षीय नीरज मिश्रा की कहानी प्राइवेट अस्पतालों की कथित मनमानी का बड़ा उदाहरण है. तीन साल पहले नीरज बैटरी रिक्शा दुर्घटना में घायल हो गए थे. इलाज के लिए वे विनोद हॉस्पिटल पहुंचे, जहां कथित तौर पर गलत सर्जरी के बाद उनकी हालत बिगड़ती चली गई. इलाज के नाम पर उनसे बार-बार पैसे जमा कराए गए. एक अन्य अस्पताल में इलाज दिखाया गया, लेकिन रकम विनोद हॉस्पिटल में ली गई. बाद में उन्हें रातों-रात दोबारा विनोद हॉस्पिटल लाया गया, जहां जल्दबाजी में टांके सही तरीके से नहीं लगाए गए.
अंततः एक प्राइवेट अस्पताल में उन्हें 9 से 10 सर्जरी करानी पड़ीं. एक पैर की हालत बिगड़ने पर दूसरे पैर से मांस प्रत्यारोपित किया गया, जिससे दोनों पैर कमजोर हो गए और नीरज चलने-फिरने में असमर्थ हो गए. लगातार इलाज और सर्जरी के कारण नीरज पर करीब 21 लाख रुपये का कर्ज हो गया. आरोप है कि उन्होंने न्याय के लिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, सीएमओ, एजी मंडल, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक 13 से ज्यादा शिकायतें भेजीं, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.
वहीं, विनोद हॉस्पिटल के संचालक विनोद मिश्रा ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. लखनऊ परिवार कल्याण बोर्ड की जांच रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया कि नीरज मिश्रा के पैर के ऑपरेशन के दौरान हुई जटिलताओं के लिए विनोद हॉस्पिटल का प्रबंधन जिम्मेदार है. इस रिपोर्ट के आधार पर सीएमओ ने अस्पताल रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया और अगली सूचना तक अस्पताल की सभी चिकित्सा गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







