
महादेव ऑनलाइन बुक केस में ED की बड़ी कार्रवाई, दुबई-भिलाई में 21.45 करोड़ की संपत्तियां जब्त
AajTak
महादेव ऑनलाइन बुक केस में प्रवर्तन निदेशालय ने शिकंजा कस दिया है. रायपुर जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत 21.45 करोड़ रुपए की संपत्तियां अटैच की हैं. इस कार्रवाई में भारत से लेकर दुबई तक की लग्ज़री प्रॉपर्टी और गाड़ियां शामिल हैं.
महादेव ऑनलाइन बुक केस से जुड़े अवैध बेटिंग नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. ईडी के रायपुर जोनल ऑफिस ने 10 जनवरी को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 के तहत प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी करते हुए करीब 21.45 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्तियां अटैच की हैं.
ईडी के मुताबिक यह कार्रवाई महादेव ऑनलाइन बुक के गैर-कानूनी बेटिंग ऑपरेशन की चल रही जांच का हिस्सा है. अटैच की गई संपत्तियों में करीब 98.55 लाख रुपए की चल संपत्ति है. इसके साथ ही भारत और दुबई में स्थित 27 अचल संपत्तियां शामिल हैं. इनमें रिहायशी मकान, कमर्शियल दुकानें, खेती की जमीन और लग्ज़री अपार्टमेंट शामिल हैं.
इनकी कुल कीमत लगभग 20.46 करोड़ रुपए आंकी गई है. इस ऑर्डर के तहत महादेव ऑनलाइन बुक के प्रमुख प्रमोटर रवि उप्पल की संपत्तियां भी अटैच की गई हैं. ईडी ने रवि को मामले का मुख्य प्रमोटर बताया है, जो फिलहाल फरार है. उसकी दुबई स्थित विदेशी प्रॉपर्टी अट्रिया रा को अटैच किया गया है, जिसकी कीमत 6.75 करोड़ बताई गई है.
सौरभ चंद्राकर के करीबी सहयोगी रजत कुमार सिंह की भिलाई और दुबई स्थित प्रॉपर्टी भी ईडी के शिकंजे में आई है. जांच में सामने आया है कि रजत ने कई पैनल चलाए और करीब 15 से 20 करोड़ की अपराध से अर्जित आय हासिल की थी. वहीं सौरभ आहूजा और विशाल रमानी पर लगभग 100 पैनल चलाने और करीब 30 करोड़ रुपए का POC कमाने का आरोप है.
इन दोनों की दुर्ग और भिलाई की संपत्तियां अटैच की गई हैं. इस कार्रवाई में विनय कुमार और हनी सिंह की संपत्तियां भी शामिल हैं. दोनों ने छह पैनल चलाए और बेटिंग ऐप के फर्जी प्रमोशन में सक्रिय भूमिका निभाई. जांच के मुताबिक दोनों ने करीब 7 करोड़ रुपए की अवैध कमाई की थी. उनकी रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी के साथ महिंद्रा थार और टोयोटा फॉर्च्यूनर अटैच की गई है.
टेलीग्राम आधारित प्रमोशन में शामिल लकी गोयल पर भी ईडी ने कार्रवाई की है. उसने करीब 2.55 करोड़ की अपराध से अर्जित आय कमाई थी. राजस्थान में उसकी कई दुकानें और प्लॉट इस ऑर्डर के तहत अटैच किए गए हैं. वहीं दुबई में ऑपरेशन संभालने वाले राजा गुप्ता की रायपुर स्थित एक अचल संपत्ति को भी POC से खरीदी गई मानते हुए अटैच करने पर विचार किया गया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







