Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 10 अगस्त 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 10 अगस्त, 2025 की खबरें और समाचार: प्रवर्तन निदेशालय ने रविवार को रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर वह दस्तावेज पेश करने की मांग की है. धराली क्षेत्र में आई विनाशकारी आपदा में करीब 45 फीट गहरे मलबे के नीचे कई इमारतें दब गईं हैं. बिहार में JDU कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को विधानसभा चुनाव में उतारने की मांग की है. पढ़ें रविवार शाम की बड़ी खबरें.

मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा पर ED का शिकंजा, दो कंपनियों से 58 करोड़ की अवैध कमाई का आरोप
प्रवर्तन निदेशालय ने रविवार को रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा पर बड़ा आरोप लगाया है. एजेंसी का कहना है कि वाड्रा ने दो कंपनियों के जरिए 58 करोड़ रुपये की अवैध कमाई हासिल की और इसका इस्तेमाल संपत्तियां खरीदने से लेकर अपने कारोबारी कर्ज चुकाने तक में किया.
शकुन रानी को 'डबल वोटर' बताकर फंसे राहुल, EC ने डेटा पर उठाए सवाल, कहा- सोर्स बताएं कांग्रेस नेता
कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर वह दस्तावेज पेश करने की मांग की है, जिसके आधार पर उन्होंने दावा किया था कि बेंगलुरु सेंट्रल की महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में शकुन रानी नाम की महिला वोटर ने दो बार मतदान किया था.
जहां कभी होटल था, वहां अब सिर्फ मलबा... धराली में खुदाई के दौरान मिली 3 मंजिला इमारत, तस्वीरों में देखें तबाही के मंजर

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.