
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 1 अगस्त 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 1 अगस्त, 2025 की खबरें और समाचार: MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारत-रूस दोस्ती से चिढ़े अमेरिका को दो टूक जवाब दिया. वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट के दूसरे दिन भारत की पहली पारी महज़ 224 रनों पर सिमट गई.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 1 अगस्त, 2025 की खबरें और समाचार: MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारत-रूस दोस्ती से चिढ़े अमेरिका को दो टूक जवाब दिया. वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट के दूसरे दिन भारत की पहली पारी महज़ 224 रनों पर सिमट गई. इन खबरों के अलावा, चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. पढ़ें शुक्रवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
रूस-भारत की दोस्ती से चिढ़े US को विदेश मंत्रालय की दो टूक, ट्रंप के बयान पर कहा- व्हाइट हाउस ही जवाब देगा
MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिका सहित कई मुद्दों पर बात की. ईरान के साथ व्यापार करने वाली भारतीय कंपनियों पर अमेरिका द्वारा प्रतिबंध लगाने की घोषणा पर, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हमने प्रतिबंधों पर ध्यान दिया है और हम इस पर विचार कर रहे हैं." वहीं, MEA ने भारत-रूस दोस्ती पर भी US को दो टूक जवाब दिया.
6 रन पर 4 विकेट और टीम इंडिया ऑलआउट, पुछल्ले फिर फुस्स... आधे घंटे भी नहीं झेल सके अंग्रेजों का पेस अटैक
इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट के दूसरे दिन भारत की पहली पारी महज़ 224 रनों पर सिमट गई. पहले दिन स्टम्प तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए थे. वहीं, दूसरे दिन भारतीय पारी को समेटने के लिए इंग्लिश गेंदबाज़ों ने सिर्फ 34 गेंदें लीं. भारतीय बल्लेबाज़ दूसरे दिन आधे घंटे भी क्रीज़ पर टिक नहीं पाए. भारत के लिए करुण नायर ने 57 रन बनाए.
'राहुल को बुलाते हैं तो वो आते नहीं, अब कर्मचारियों को धमका रहे हैं', नेता प्रतिपक्ष के आरोपों पर EC का बयान

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











