
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 1 अक्टूबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
केंद्र सरकार ने दशहरा से पहले केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 3 फीसदी बढ़ाया. वहीं, मोदी सरकार ने रबी की फसलों पर एमएसपी बढ़ाकर किसानों को तोहफा दिया.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 1 अक्टूबर, 2025 की खबरें और समाचार: केंद्र सरकार ने दशहरा से पहले केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 3 फीसदी बढ़ाया. वहीं, मोदी सरकार ने रबी की फसलों पर एमएसपी बढ़ाकर किसानों को तोहफा दिया. इन खबरों के अलावा, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिसंबर में भारत आएंगे. पढ़ें बुधवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
DA Hike: दशहरा से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की दिवाली, 3 फीसदी बढ़ गया महंगाई भत्ता दिवाली-दशहरा से पहले केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी है. कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी को मंजूरी दी, जिससे यह 55% से बढ़कर 58% हो गया है. यह वृद्धि 1 जुलाई 2025 से लागू मानी जाएगी.
किसानों को मोदी सरकार का तोहफा, रबी फसलों की MSP में बढ़ोतरी, 11000 करोड़ की योजना को मंजूरी केंद्र सरकार ने रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने का फैसला किया है. प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में 1 अक्टूबर को हुई कैबिनेट बैठक में ₹84,200 करोड़ का प्रावधान मंजूर किया गया, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा.
रेपो रेट में नो-चेंज, लेकिन RBI ने बढ़ाया GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगाई से भी मिलेगी राहत भारतीय रिजर्व बैंक की एमपीसी बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इसकी जानकारी दी. रेपो रेट में बदलाव नहीं होने से आपकी ईएमआई पर असर नहीं पड़ेगा. RSS शताब्दी वर्ष पर PM मोदी ने जारी किया डाक टिकट, होसबाले ने केंद्र को दिया धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में RSS शताब्दी समारोह में शिरकत की. अपने भाषण में उन्होंने कहा कि 'विविधता में एकता' भारत की आत्मा है, लेकिन जाति, भाषा, क्षेत्रवाद और अतिवादी सोच से प्रेरित विभाजन राष्ट्र को कमजोर कर सकता है.
बिहार SIR... वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों का आरोप, INDIA Bloc ने शुरू किया बूथ लेवल वेरिफिकेशन अभियान बिहार में SIR प्रक्रिया के बाद विपक्षी INDIA Bloc दलों ने बड़े पैमाने पर फील्ड वेरिफिकेशन अभियान शुरू कर दिया है. RJD और CPI-ML सहित सभी दल अपने बूथ लेवल एजेंट्स के जरिए वोटर लिस्ट की जांच में जुटे हैं.
उत्तर प्रदेश में रोडवेज AC बसों में यात्रा करने पर 10 परसेंट की छूट... जनरथ, पिंक, शताब्दी, वोल्वो और एसी स्लीपर बसों पर होगा लागू

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









