
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 07 जनवरी 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
इलेक्शन कमीशन ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया. दिल्ली में 5 फरवरी, 2025 को मतदान होगा और नतीजे 8 फरवरी, 2025 को घोषित किए जाएंगे. दूसरी तरफ दिल्ली की सीएम आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'बीजेपी ने तीन महीने में दो बार मुझसे मेरा आवास छीना है. अगर जरूरत पड़ी तो मैं दिल्ली वालों के घर में जाकर रहूंगी लेकिन दिल्ली वालों के काम नहीं रुकेंगे.'
इलेक्शन कमीशन ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया. दिल्ली में 5 फरवरी, 2025 को मतदान होगा और नतीजे 8 फरवरी, 2025 को घोषित किए जाएंगे. दूसरी तरफ दिल्ली की सीएम आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'बीजेपी ने तीन महीने में दो बार मुझसे मेरा आवास छीना है. अगर जरूरत पड़ी तो मैं दिल्ली वालों के घर में जाकर रहूंगी लेकिन दिल्ली वालों के काम नहीं रुकेंगे.' कच्छ जिले के भुज तालुका के कंढेराई गांव में 22 वर्षीय एक लड़की 560 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी. एजेंसियों ने मिलकर 33 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद लड़की को बाहर निकाला और उसे अस्पताल भेजा. जांच डॉक्टरों ने जांच बाद उसे मृत घोषित कर दिया. नाबालिग के साथ रेप के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम बापू को मेडिकल ग्राउंड पर अंतरिम जमानत मिल गई है. कुछ दिनों पहले बेंगलुरु में रहने वाले एआई इंजीनियर अतुल सुभाष ने आत्महत्या कर ली थी. बेटे की मौत के बाद इंजीनियर की मां ने कोर्ट से अपने नाती की कस्टडी की मांग की थी. इस पूरे मामले को लेकर कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई. पढ़िए मंगलवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
Delhi Chunav 2025 Schedule: दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान... 8 को घोषित होंगे नतीजे, 1.55 करोड़ वोटर चुनेंगे नई सरकार
इलेक्शन कमीशन ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक चरण में 5 फरवरी, 2025 को मतदान होगा. चुनाव नतीजे 8 फरवरी, 2025 को घोषित होंगे. सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि इस बार दिल्ली में 1,55,24,858 (1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858) मतदाता वोट डालने के योग्य हैं. इनमें 83.49 लाख पुरुष मतदाता और 71.73 लाख महिला मतदाता हैं. उन्होंने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कुल 13033 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे.
'तीन महीने में मुझे दो बार CM आवास से बाहर निकाला', आतिशी का आरोप, PWD की आई सफाई
दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. सीएम आतिशी के साथ सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. आतिशी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने तीन महीने में दो बार मुझसे मेरा आवास छीना है. अगर जरूरत पड़ी तो मैं दिल्ली वालों के घर में जाकर रहूंगी लेकिन दिल्ली वालों के काम नहीं रुकेंगे.
कच्छ: 490 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 18 वर्षीय लड़की को 34 घंटे बाद बाहर निकाला, हुई मौत

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









