
Aaj Ka Panchang: जानिए 8 नवंबर 2021 सोमवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त
AajTak
Panchang 8 November 2021 Monday: 8 नवंबर 2021 सोमवार को कार्तिक मास का शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि रहेगी, दोपहर को 1 बजकर 16 मिनट तक, फिर पंचमी तिथि हो जाएगी. मूल नक्षत्र रहेगा 6 बजकर 49 मिनट तक फिर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा. चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे और भगवान सूर्य भी तुला राशि में विराजमान हैं. अभिजित मुहूर्त का समय होगा सुबह 11.43 से 12.26 बजे तक. इस दौरान आप कोई भी महत्वपूर्ण या कोई शुभ काम करना चाहें तो कर सकते हैं. राहुकाल का समय होगा 08.00 से 09.21 बजे तक. राहुकाल में माना जाता है कि महत्वपूर्ण या शुभ काम करने से बचना चाहिए. दिशा शूल रहेगा पूर्व. इसलिए पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचें. देखिए.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










