
Aadhaar Update Fee: अब आधार कार्ड अपडेट कराना होगा महंगा, जानिए कितना देना पडे़गा चार्ज
AajTak
UIDAI ने आधार को अपडेट करने की फीस बढ़ा दी है. ये चार्ज बॉयोमैट्रिक से लेकर डेमोग्राफिक डाटा अपडेट कराने पर लगेगा. यह चार्ज 1 अक्टूबर से बढ़ा दिया गया है.
आधार कार्ड अपडेट कराना अब महंगा होगा, क्योंकि 1 अक्टूबर 2025 से यूआईडीए ने चार्ज में बदलाव किया है. UIDAI ने आधार संबंधी सर्विसेज का ये चार्ज 1 अक्टूबर 2025 से लागू कर दिया है और 30 सितंबर 2028 तक रहेगा. नए रेट का दूसरा स्टेप 1 अक्टूबर, 2028 से 30 सितंबर, 2031 तक लागू होंगे.
जिन सेवाओं की लागत 50 रुपये थी, उनकी कीमत बढ़ाकर 75 रुपये कर दी गई है, जबकि 100 रुपये की लागत वाली सेवाओं के लिए 125 रुपये का शुल्क लिया जाएगा. सेवाओं के लिए 75 रुपये का शुल्क बढ़ाकर 90 रुपये कर दिया गया है, जबकि 125 रुपये का भुगतान करने के बाद उपलब्ध सेवाओं की कीमत दूसरे चरण में 150 रुपये होगी, जो 1 अक्टूबर 2028 से शुरू होगी.
रिवाइज्ड बॉयोमैट्रिक चार्ज अगर कोई व्यक्ति नामांकित बायोमेट्रिक्स जैसे फिंगरप्रिंट, आईरिस और फोटो को अपडेट करना चाहता है, तो अलग-अलग तरह के चार्ज लागू होंगे. अगर 5 से 7 साल की आयु में एक बार किया जाता है तो यह फ्री होगा. इसी तरह अगर 15 से 17 साल की आयु में नाबालिग द्वारा ये अपडेट किया जाता है तो यह भी मुफ्त होगा. अन्य सभी मामलों में 125 रुपये का चार्ज लागू होगा. हालांकि समय पर अपडेट को प्रोत्साहित करने के लिए, यह शुल्क 30 सितंबर, 2026 तक 7 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए माफ कर दिया गया है.
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, UIDAI ने 29 सितंबर, 2025 के सर्कुलर में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) सेवा 5-7 वर्ष और 15-17 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए नि: शुल्क किया है. मिशन मोड में एमबीयू पेंडेंसी को कम करने के लिए, प्राधिकरण ने 30 सितंबर, 2026 तक एक वर्ष की अवधि के लिए 7-15 वर्ष की आयु के एमबीयू-I कराने के लिए आधार संख्या धारकों से वसूले जाने वाले शुल्क को फ्री करने का फैसला किया है.
नाम, जन्मतिथि अपडेट करने पर चार्ज अगर आप नाम, जेंडर, डेट ऑफ बर्थ, एड्रेस, मोबाइल नंबर या ईमेल समेत किसी भी तरह का डेमोग्राफिक डाटा अपडेट करते हैं तो 50 रुपये की जगह 75 रुपये लग सकते हैं. हालांकि बायोमेट्रिक डाटा के साथ यह अपडेट किया जाता है तो फ्री होगा.
दस्तावेज अपडेट चार्ज कितना होगा? दस्तावेज अपडेट का मतलब पहचान और पते के प्रमाण के रूप में नाम, लिंग, जन्मतिथि और नामांकित पते के समर्थन में दस्तावेज जमा करना है. अगर आप इसे मायआधार पोर्टल के माध्यम से करते हैं, तो यह सेवा 14 जून, 2026 तक निःशुल्क है. हालांकि अगर अपडेट किसी आधार नामांकन केंद्र पर किया जाता है, तो 50 रुपये के प्री चार्ज की बजाय 75 रुपये का शुल्क लगेगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











