
Aadhaar कार्ड सेंटर जाने का झंझट खत्म! FaceRD ऐप हुआ लॉन्च, घर बैठे होगा ये काम
AajTak
Aadhaar FaceRD App को लॉन्च कर दिया गया है. इस ऐप से आप घर बैठे फेस ऑथेंटिकेशन कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल कई आधार ऑथेंटिकेशन ऐप के लिए किया जा सकता है.
Aadhaar Card होल्डर अब अपनी पहचान फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए कन्फर्म कर सकते हैं. इसके लिए एक ऐप को लॉन्च किया गया है. इसका नाम कंपनी ने Aadhaar FaceRD रखा है. इसको यूनिक आइडेंटिफिकेशन ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI)ने लॉन्च किया है.
इस ऐप को एंड्रॉयड यूजर्स Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, ये ऐप Face Authentication टेक्नोलॉजी की मदद से किसी पर्सन के फेस को लाइव कैप्चर Aadhaar ऑथेंटिकेशन के लिए करता है.
फेस ऑथेंटिकेशन का यूज कई आधार ऑथेंटिकेशन ऐप जैसे जीवन प्रमाण, राशन डिस्ट्रीब्यूशन (PDS), CoWin वैक्सीनेशन ऐप, स्कॉलरशिप स्कीम, किसान कल्याण योजनाएं के लिए किया जा सकता है. इसको लेकर UIDAI ने 12 जुलाई को ट्वीट भी किया था.
ट्वीट में बताया गया था कि आधार फेस ऑथेंटिकेशन फीचर का यूज UIDAI RD ऐप के जरिए किया जा सकता है. इसका यूज कई आधार ऑथेंटिकेशन ऐप्स के लिए किया जा सकता है. आपको बता दें कि आधार फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी को UIDAI ने ही डेवलप किया है.
Livemint की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस ऐप से आधार होल्डर को अब लोकर आधार एनरोलमेंट सेंटर जाकर फिजिकल आइडेंटिफिकेशन के लिए आइरिस और फिंगरप्रिंट स्कैन करने की जरूरत नहीं होगी. इस वेरिफिकेशन से आधार होल्डर की रियल आइडेंटिटी को वैलिडेट किया जाता है.
इसको यूज करने के लिए आपको Aadhaar FaceRD को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा. इसके बाद आपको ऐप पर बताए जा रहे गाइड को फॉलो करें और Proceed पर क्लिक कर दें. फेस ऑथेंटिकेशन के लिए आपका फेस लाइट में होना चाहिए और आपका बैकग्राउंड क्लियर होना चाहिए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










