
97 की उम्र में शादी करना चाहता था पिता... बेटे ने किया केस, कोर्ट ने दी परमिशन
AajTak
एक बुजुर्ग ने 97 साल की उम्र में शादी करने की इच्छा जताई. क्योंकि, उनकी पत्नी का निधन हो गया था. बुजुर्ग शख्स के बेटों को यह गंवारा नहीं हुआ, वे कोर्ट पहुंच गए. बुजुर्ग ने अदालत में ऐसी दलील दी कि कोर्ट ने उन्हें शादी करने की परमिशन दे दी.
सिंगापुर की एक अदालत ने 97 साल के एक व्यक्ति को शादी के लिए मानसिक रूप से फिट घोषित किया है. इस खबर की काफी चर्चा है. क्योंकि, बुजुर्ग ने अपने बेटे के खिलाफ मुकदमा जीतकर अपनी प्रेमिका से शादी करने का अधिकार हासिल किया. जब उसके बेटे ने उसे उस महिला से शादी करने से रोकने की कोशिश की, जिसके साथ वह कई दशकों से संबंध में थे.
यह विचित्र कहानी एक ऐसे शख्स की है, जिसकी पहली शादी 1950 में की थी. पत्नी के निधन के बाद वह एक दूसरी महिला के संपर्क में आया और कई साल रिश्ते में रहने के बाद 97 साल की उम्र में उससे शादी करने का फैसला किया. लेकिन, यहां एक अड़चन थी. बुजुर्ग के शादी के रास्ते में उनके बेटे बाधा बन रहे थे. बेटों ने पिता के फैसले के खिलाफ कोर्ट में केस कर दिया. फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी.
ऑडिटरी सेंट्रल के मुताबिक, इस शख्स की पहली शादी 1950 में हुई थी. अपनी पत्नी से तीन बेटे हुए. 1971 में, उनका अपनी सचिव के साथ प्रेम संबंध शुरू हुआ और उनसे एक और बच्चा भी हुआ. बताया जाता है कि उनकी पत्नी को उनकी प्रेमिका के बारे में पता था. 2014 में पत्नी की मृत्यु तक वह उनके साथ रहे. जब पत्नी का देहांत हो गया तो बुजुर्ग अपनी प्रेमिका को अपने साथ रहने के लिए ले आए.
यह भी पढ़ें: चर्चा में 10 बच्चों की सिंगल मदर... बोलीं - परेशान हूं, मगर आगे भी हो सकती हूं प्रेग्नेंट
2021 में जब उन्होंने उस महिला से शादी करने की घोषणा की, तो उनके परिवार के साथ विवाद चरम पर पहुंच गया. अपने बुजुर्ग पिता के पुनर्विवाह की योजना की खबर सुनकर, उनके दूसरे बेटे ने पारिवारिक अदालत में याचिका दायर कर अपने पिता को कानूनी रूप से अक्षम घोषित करने का अनुरोध किया. उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 में गिरने के बाद उनके पिता को डिमेंशिया हो गया था, वे अब निर्णय लेने में सक्षम नहीं थे और उनकी प्रेमिका उन्हें बहका रही है.
केमिकल फैक्ट्री के मालिक हैं बुजुर्ग इस शख्स के पास 1960 के दशक में स्थापित एक केमिकल कंपनी का स्वामित्व है. बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी वसीयत में संशोधन करके अपने दूसरे बेटे और पोते को वसीयत से बाहर कर दिया और 38 लाख सिंगापुर डॉलर (29 लाख डॉलर) और कंपनी की संपत्ति की वापसी की मांग करते हुए एक जवाबी मुकदमा दायर किया. उन्होंने मुकदमे के प्रतिशोध में अपने पोते को उसके घर से बेदखल करने की भी कोशिश की.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










