
900 मिलियन डॉलर की डील पर साइन! खाबी लैम ने रचा रिकॉर्ड, बने सबसे महंगे डिजिटल क्रिएटर
AajTak
कोरोना संकट में नौकरी खोने के बाद उनकी जिंदगी ऐसा यू-टर्न लेगी, किसी ने नहीं सोचा था. टिकटॉक वीडियो बनाकर मशहूर हुए खाबी लैम आज दुनिया के सबसे महंगे डिजिटल क्रिएटर बन गए हैं.
टिकटॉक पर बिना बोले किए गए अपने मजेदार रिएक्शन वीडियो से मशहूर हुए खाबी लैम अब एक बड़ी वजह से फिर चर्चा में हैं. खाबी ने करीब 900 मिलियन डॉलर, यानी लगभग 82,800 करोड़ रुपये की एक बड़ी डील साइन की है. यह किसी भी डिजिटल क्रिएटर के लिए दुनिया की सबसे बड़ी डील में से एक मानी जा रही है.
साइलेंट वीडियो से दुनिया भर में पहचान
खाबी लैम की इस सफलता की शुरुआत उनके साइलेंट वीडियो से हुई थी. वह बिना एक शब्द बोले, सिर्फ चेहरे के हाव-भाव और हाथों के इशारों से ओवर-कॉम्प्लिकेटेड लाइफ हैक्स का मजाक उड़ाते थे.उनकी कहानी दिलचस्प है.कोरोना संकट के दौरान उन्होंने अपनी नौकरी खो दी थी. करने को कुछ नहीं था, तो उन्होंने टिकटॉक पर वीडियो बनाना शुरू किया और धीरे-धीरे दुनिया के सबसे महंगे और सबसे अमीर डिजिटल क्रिएटर बन गए. सोशल मीडिया पर करीब 360 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
900 मिलियन डॉलर की डील कैसे बनी?
यह बड़ी डील उनकी कंपनी Step Distinctive Limited के आंशिक बिक्री से जुड़ी है, जिसे अमेरिका की Rich Sparkle Holdings ने खरीदा है. यह सिर्फ खरीद-फरोख्त नहीं, बल्कि एक बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा है, जिसका मकसद खाबी के बिजनेस को दुनिया भर में और बड़ा बनाना है.समझौते के मुताबिक, अगले 36 महीनों तक खाबी लैम से जुड़ी सभी कमर्शियल एक्टिविटी जैसे ब्रांड डील, विज्ञापन, लाइसेंसिंग और ई-कॉमर्स का पूरा अधिकार Rich Sparkle के पास रहेगा. यानी तीन साल तक खाबी का पूरा बिजनेस इन्हीं के कंट्रोल में चलेगा.Rich Sparkle का कहना है कि इस मॉडल से भविष्य में 4 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा की सालाना बिक्री हो सकती है.
अब क्रिएटर ही नहीं, कंपनी के मालिक भी

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










