
'90 करोड़ देकर 2000 करोड़ की संपत्ति हड़पने की साजिश', नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया-राहुल पर ईडी का आरोप
AajTak
ईडी और कांग्रेस पार्टी के बीच कर्ज विवाद अदालत में छिड़ा है, जिसमें कांग्रेस पर 50 लाख के बदले 2000 करोड़ की संपत्ति देने का आरोप है. ईडी का दावा है कि कांग्रेस की ‘यंग इंडिया’ कंपनी केवल धोखाधड़ी और साजिश के लिए बनी, क्योंकि यह कंपनी घाटे में है और उसके पास कोई संपत्ति नहीं है.
दिल्ली की एक विशेष अदालत में आज (बुधवार) को नेशनल हेराल्ड मामले में सुनवाई हुई. इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस की धोखाधड़ी के आरोपों की परतें खोल दीं. ईडी ने बताया कि यंग इंडिया नाम की नई कंपनी को बस इसलिए बनाया गया ताकि एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की करोड़ों की संपत्ति को बस चंद पैसों में हथिया लिया जाए.
क्या हुआ अदालत में?
ईडी की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल वी राजू ने अदालत में कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) एजेएल की 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पने की साज़िश रच रही थी. इसके लिए ही एक नई कंपनी "यंग इंडिया (YI)" बनाई गई थी. ‘यंग इंडिया’ द्वारा 90 करोड़ के शेयर नहीं लिए गए जबकि सिर्फ 50 लाख के कर्ज लिए गए, जिससे यह मामला धोखाधड़ी का शक पैदा करता है.
अदालत ने पूछा कि जब यंग इंडिया को पता था कि एजेएल के पास कर्ज चुकाने लायक़ संपत्ति नहीं है तो क्या वह इतनी बेवकूफ है कि बिना फायदे का कर्ज लेगी? एजेएल तो दशकों पुरानी कंपनी है, जो कि आजादी से पहले चलते आ रही है और गांधी परिवार से भी पुराना नाता है. तो ऐसे में यंग इंडिया ने इसे क्यों और कैसे लिया?
यह भी पढ़ें: 'सोनिया-राहुल को पहुंचा 142 करोड़ रुपये का फायदा...' नेशनल हेराल्ड केस में ED का कोर्ट में बड़ा आरोप
ईडी ने जवाब में कहा कि यह मामला हिस्ट्री का नहीं, बल्कि पैसों का ग़लत इस्तेमाल का है. उनके पास फ़िलहाल एआईसीसी के ख़िलाफ़ इतने सबूत नहीं हैं कि उन्हें इस मामले में आरोपी बनाएं. हालांकि, एआईसीसी को अभी आरोपी नहीं बनाया है तो इसका मतलब ये नहीं है कि बाद में न बनाया जाए. ये हमारा हक है कि उन्हें भविष्य में आरोपी बना सकें.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










