
9/11 Attack: 4 पत्नियों-8 बच्चों के सूखते कपड़ों की वजह से पकड़ा गया था ओसामा बिन लादेन, ऑपरेशन एबटाबाद की Inside story
AajTak
अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA को पाकिस्तान में एक बंगले का पता लगा, जहां कई चीजें काफी अलग थीं. घर में खिड़कियां तो थीं, लेकिन बंद रहतीं. चारों तरफ ऊंची दीवारें मकान को ऐसे घेरे हुए थीं, जैसा जेल में भी न होता हो. लेकिन शक की असल वजह था, वहां जरूरत से ज्यादा कपड़ों का सूखना. इंटेलिजेंस ने घर पर नजर रखना शुरू कर दिया.
आज के दिन अलकायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन ने अमेरिका के खिलाफ सबसे बड़ी साजिश को अंजाम दिया. इस दिन न्यूयार्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला किया गया, जिसमें 3 हजार से ज्यादा लोग मारे गए. ब्लास्ट इतना भयानक था कि सैकड़ों लाशों का कुछ पता तक नहीं लग सका. इसके बाद से ही पूरा अमेरिका लादेन की खोज में लग गया. अलकायदा चीफ पर थोड़े-बहुत नहीं, ढाई करोड़ डॉलर का इनाम रखा गया. लादेन को पकड़ना अमेरिकी सरकार के लिए अपने लोगों की मौत का बदला ही नहीं, बल्कि अपनी नाक का भी सवाल था.
दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी ने भी कच्ची गोलियां नहीं खेली थीं. वो साल 2001 से लगातार बचता रहा. यहां तक कि इस बीच उसने एक नई शादी भी कर ली. अमेरिकी इंटेलिजेंस को ये तो पता था कि लादेन पाकिस्तान में कहीं है. कई बार उसे पकड़ने की कोशिश भी हुई, लेकिन हर बार वो बचकर निकल जाता.
इस बीच CIA को एक बड़ी सूचना मिली. खुद पाकिस्तान के ही एक खबरी ने बताया कि उसने पेशावर के बाजार में एक शख्स को देखा, जिसका हुलिया लादेन के भरोसेमंद बॉडीगार्ड से मिलता है. अमेरिका तुरंत एक्शन में आ गया. आनन-फानन बहुत से लोग कथित बॉडीगार्ड के पीछे लगा दिए गया. वो जिस घर के भीतर जाकर गायब हुआ, वो एबटाबाद शहर में था.
घर वहां बने बाकी मकानों से ज्यादा बड़ा और आलीशान था, लेकिन एक बात काफी अलग थी. वहां कुछ भी खुला हुआ नहीं था. लगभग 18 फुट ऊंची कांटेदार दीवार मकान को घेरे हुए थी. यही वो जगह थी, जहां लादेन अपनी 4 पत्नियों, 8 छोटे बच्चों और 4 पोते-पोतियों के साथ रहता था.
क्या अलग था प्रॉपर्टी में आसपास लगभग हर घर में टेलीफोन लाइन या इंटरनेट था, लेकिन इस मकान में कुछ भी नहीं था. घर जितना आलीशान बाहर से दिखता था, उससे साफ था कि वहां रहने वाले ये तो अफोर्ड कर सकते हैं, लेकिन किसी वजह से रुके हुए हैं. घर की खिड़कियां या तो बंद रहती थीं, या उनपर मोटा-गहरे रंग का परदा पड़ा रहता.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










